Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दशहरा से पहले चमकी 'थलाइवा' की किस्मत, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 'राजा' बनी Rajinikanth की जेलर 2




दशहरा से पहले चमकी 'थलाइवा' की किस्मत, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 'राजा' बनी Rajinikanth की जेलर 2

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 ने दशहरा से एक दिन पहले कमाई के मामले में धमाल मचा दिया है।








जेलर 2 फिल्म कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 का धमाका


पांचवें दिन कमाई से किया सबको हैरान


वर्ल्डवाइड कर डाला इतना बिजनेस



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए बीते सप्ताह साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अपनी दमदार कहानी और एक्शन की बदौलत जेलर 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।


दशहरा से एक दिन पहले राम नवमी के मौके पर रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 ने बंपर कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन इस साउथ मूवी ने कितना कारोबार किया है।
कमाई में रजनीकांत की जेलर 2 का हल्ला बोल

रिलीज के पहले दिन से लेकर एक्सटेंडेड वीकेंड तक रजनीकांत की जेलर 2 ने कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक इस मूवी की धाक देखने को मिली है। माना जा रहा था कि रविवार के बाद जेलर के कलेक्शन में कटौती दर्ज की जाएगी, लेकिन फिल्म की कमाई में महज चौथे दिन की तुलना में सिर्फ 24 प्रतिशत की गिरावट आई है।









सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार जेलर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, जोकि सभी भाषाओं को मिलाकर है। राम नवमी के मौके पर भारी तादाद में इस मूवी को देखने के लिए दर्शक थिएटर्स में पहुंची है। इसका अंदाजा सोमवार को जेलर पार्ट 2 की धुआंधार कमाई के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है।





इस तरह अब रजनीकांत स्टारर जेलर 2 का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 242 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस तरह से फिलहाल इस फिल्म की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए जल्द ही ये मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी।
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के करीब पहुंची जेलर 2

सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि जेलर 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में अपनी हुकूमत जमाई है। गौर किया जाए फिल्म के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 59 करोड़ रहा है और अब तक मूवी की दुनियाभर में टोटल कमाई 477 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]