Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आखिरी सफर पर निकलेगी 'जुमांजी' की मंडली, Dwayne Johnson ने शेयर किया फैंटेसी-एडवेंचर का नया पोस्टर

आखिरी सफर पर निकलेगी 'जुमांजी' की मंडली, Dwayne Johnson ने शेयर किया फैंटेसी-एडवेंचर का नया पोस्टर

हॉलीवुड की लोकप्रिय फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म फ्रेंचाइजी जुमांजी की पांचवी किस्त का लेटेस्ट पोस्टर सामने आ गया है।








जुमांजी 5 का नया पोस्टर आउट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)


जुमांजी 5 का नया पोस्टर आया सामने


जुमांजी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म


इस दिन रिलीज होगी ड्वेन जॉनसन की फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा जगत के लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जाए तो उसमें ड्वेन जॉनसन स्टारर जुमांजी का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से जुमांजी पार्ट-5 (Jumanji 5) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जैसे-जैसे इस फैंटेसी-एडवेंचर थ्रिलर की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म की कास्ट और मेकर्स कुछ न कुछ नया अपडेट दे रहे हैं।



इस बीच अब जुमांजी 5 का एक और नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसे ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं-
सामने आया जुमांजी 5 का नया पोस्टर

जुमांजी की जादुई दुनिया के एक आखिरी गेम के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि Jumanji: Open World के साथ एक आखिरी रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है। ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और करेन गिलन स्टारर यह फिल्म इस क्रिसमस एक आखिरी एडवेंचर के लिए तैयार है। इस रोमांचक गेम की उलटी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, और मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है।




ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म के मुख्य किरदार गेम की दुनिया और असली दुनिया के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- दो दुनिया टकरा रही हैं। एक आखिरी गेम। जुमांजी ओपन वर्ल्ड आखिरी गेम इस क्रिसमस पर सिर्फ सिनेमाघरों में आ रहा है।





बता दें कि 25 दिसंबर 2026 को ये हॉलीवुड फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया भारतीय सिनेमाघरों में भी ये मूवी अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित होगी। आपको बता दें कि अब तक जुमांजी फ्रेंचाइजी की चार मूवीज को रिलीज किया जा चुका है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

जुमांजी- 1995


ज़थुरा: ए स्पेस एडवेंचर- 2005


जुमांजी: वेलकम टू द जंगल- 2017


जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल – 2019
शाह रुख खान की किंग को देगी टक्कर

मालूम हो कि ड्वेन जॉनसन स्टारर जुमांजी 5 भारत में बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म किंग को टक्कर देगी। क्योंकि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग भी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]