Honey Singh से 2 घंटे चली पूछताछ, सुरक्षा के बीच पहुंचे महाराष्ट्र साइबर सेल ऑफिस; कॉन्सर्ट में किया था भद्दा कमेंट
Honey Singh से 2 घंटे चली पूछताछ, सुरक्षा के बीच पहुंचे महाराष्ट्र साइबर सेल ऑफिस; कॉन्सर्ट में किया था भद्दा कमेंट
हनी सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए, जहां उनसे एक कॉन्सर्ट में की गई कथित आपत्तिजनक ...और पढ़ें

महाराष्ट्र साइबर सेल में पूछताछ के लिए पहुंचें हनी सिंह/फोटो-इंस्टाग्राम
HIGHLIGHTS
हनी सिंह से साइबर सेल ने की दो घंटे पूछताछ
कॉन्सर्ट में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
दिल्ली की सर्दी को लेकर रैपर ने किया था कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शुक्रवार को तीन समन मिलने के बाद यो यो हनी सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। जहां साइबर सेल ऑफिसर्स ने रैपर से दो घंटे तक लगातार पूछताछ की। क्या है ये पूरा मामला, सिंगर के किस कमेंट को लेकर मचा था बवाल, नीचें आर्टिकन में पढ़ें हर डिटेल।
हनी सिंह ने दो घंटे तक रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉन्सर्ट में अपनी भद्दी टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल ने तकरीबन 2 घंटे तक पूछताछ की। दो घंटे तक अपना बयान रिकॉर्ड करवाने के बाद हनी सिंह भारी सिक्योरिटी के साथ महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस से बाहर निकले।
इससे पहले महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह (Honey Singh) की 22 अक्टूबर को पेश होने की अर्जी खारिज कर दी थी। महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और समन जारी किया गया था।
तीन बार समन के बावजूद नहीं पेश हुए थे हनी सिंह
सोर्स की मानें तो, हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से तीन बार समन भेजा गया था। हालांकि, हनी सिंह ने ये दावा किया कि वह विदेश में होने के कारण नहीं पेश नहीं हो पाए। जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल के सीनियर ऑफिसर ने ये साफ किया था कि अगर हनी सिंह इस बार पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाएगा। 5 अक्टूबर को पेश न हो पाने की वजह से रैपर ने अधिकारियों से थोड़ा समय और मांगा था।

हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी पर किया था भद्दा कमेंट
जिन्हें इस मामले के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि हनी सिंह ने जनवरी के महीने में दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली की सर्दी और कार में इंटीमेसी को लेकर एक ऐसी अभद्र बात बोली थी, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी।
इसके बाद हनी ने सफाई देते हुए कहा "जब मैंने GenZ दर्शकों को देखा तो मैनें सोचा कि GenZ को उन्हीं की भाषा में एक खास मैसेज दे दूं, लेकिन वह बात कई लोगों को बुरी लग गई। जिन्हें भी मेरी बात बुरी लगी है, मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :