Ramayana Part 1 के साथ Shah Rukh Khan भी थिएटर्स में करेंगे धमाका, 'किंग' देंगे ऑडियंस को बहुत बड़ा सरप्राइज
Ramayana Part 1 के साथ Shah Rukh Khan भी थिएटर्स में करेंगे धमाका, 'किंग' देंगे ऑडियंस को बहुत बड़ा सरप्राइज
रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 के साथ थिएटर्स में शाह रुख खान फैंस को वो सरप्राइज देने वाले हैं, जिसे सुनकर वह खुशी से उछल पड़ेंगे।

रामायण के साथ थिएटर्स में आएंगे शाह रुख खान/फोटो-इंस्टाग्राम
HIGHLIGHTS
रामायण पार्ट 1 के साथ सिनेमाघरों में होगा शाह रुख का जलवा
5 नवंबर को किंग खान देने वाले हैं फैंस को बड़ा सरप्राइज
शाह रुख खान 2 नवंबर को धूमधाम से मनाएंगे जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म रामायण पार्ट 1 का दर्शकों को बड़ी ही ब्रेसबी से इंतजार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म का पार्ट 1 इस दीवाली रिलीज हो रहा है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में रामायण पार्ट 1 ही रोशनी नहीं फैलाइगी, बल्कि इस दीवाली शाह रुख खान भी फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज देंगे।
रामायण के साथ थिएटर्स में दिखेगा 'किंग'
वैरायटी की रिपोर्ट्स की मानें तो, रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Paty 1) के साथ शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का एक स्पेशल प्रमोशनल प्रोमो थिएटर्स में दिखाया जाएगा। यानी कि देशभर के सिनेमाहॉल में 9 हजार स्क्रीन्स में दर्शक रणबीर की रामायण के साथ-साथ शाह रुख खान की फिल्म किंग की भी एक झलक देखेंगे।

2 नवंबर को शाह रुख खान का है जन्मदिन
शाह रुख खान का जन्मदिन सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि अभिनेता के चाहने वालों के लिए भी बेदह खास होता है। 2 नवंबर 2026 को बॉलीवुड के बादशाह अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। एक तरफ जहां शाह रुख खान के बंगले के बाहर फैंस का रात 12 बजे से बी जमावड़ा देखने को मिलेगा, तो वहीं अपने जन्मदिन के आसपास ही अभिनेता फैंस से मिल रहे प्यार को किंग के नए प्रोमो के जरिए उन्हें वापस करेंगे। आपको बता दें कि किंग (King Movie) भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिस पर मेकर्स ने जमकर पैसा बहाया है।
सिनेमाघरों में कब तक रिलीज होगी किंग?
किंग की रिलीज डेट की बात करें तो इस बार शाह रुख खान अपनी नई एक्शन ड्रामा फिल्म किंग के साथ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी जैसे सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं।

थिएटर्स में दीवाली पर सुनाई देंगे श्रीराम के नारे
किंग के अलावा अगर रणबीर कपूर की मैग्नम ओपस फिल्म रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर-यश के अलावा मूवी में साईं पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :