नवरात्रि में मैदानों में गूंजता है Nana का ये गाना, 3 सिंगर्स ने दी आवाज; गरबा का मजा इस गीत के बिना है किरकिरा
नवरात्रि में मैदानों में गूंजता है Nana का ये गाना, 3 सिंगर्स ने दी आवाज; गरबा का मजा इस गीत के बिना है किरकिरा
32 साल पहले नाना पाटेकर का नवरात्रि स्पेशल एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो अगर गरबा-डांडिया खेलते हुए न ...और पढ़ें

नाना पाटेकर का 32 साल पहले आया नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग/फोटो-इंस्टाग्राम
नवरात्रि फेस्टिवल के लिए खास बना नाना पाटेकर का ये गीत
32 सालों से हर मैदान में गाने की सुनाई देती है गूंज
कालजयी गीत के बिना अधूरा है गरबा का आनंद
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नवरात्रि पर खेले जाने वाले गरबा में मैदानों में एक अलग ही रौनक लगती है। लोग तैयार होकर अपने दोस्तों के साथ निकलते हैं और पंजाबी से लेकर हरियाणवी गानों तक पर खूब धूम मचाते हैं। हालांकि, गरबा और डांडिया की असली रौनक उन गानों पर ही आती हैं, जो खास नवरात्रि फेस्टिवल्स के लिए बने हैं।
नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने भी कई सालों पहले नवरात्रि पर मां जगदम्बे की भक्ति से परिपूर्ण एक ऐसा क्लासिक गीत दिया था, जिसके बिना गरबा-डांडिया अधूरा सा लगता है। कौन सा है ये गीत जो आज भी है नवरात्र पर गरबा की शान, चलिए बताते हैं।
32 साल पहले बना था नवरात्रि स्पेशल गीत
नाना पाटेकर के नवरात्रि स्पेशल जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह 32 साल पहले उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्रांतिवीर'में फिल्माया गया था। गाने के बोल थे 'जय अम्बे जगदम्बे मां'(Jai Ambe Jai Jagdambe Maa)। 1994 की फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गया ये गीत आज भी जैसे ही बजता है, लोगों के कदम खुद ब खुद थिरकने लगते हैं।

तीन सिंगर्स ने मिलकर गाया था ये कल्ट गीत
मां जगदम्बे की भक्ति करते क्रांतिवीर के इस कल्ट क्लासिक गीत को एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग सिंगर्स ने मिलकर गाया था। गाने में सिंगरर प्रफुल दवे, सपना अवस्थी और सुदेश भोसले ने मधुर आवाज दी थी और गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे, जिन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 4000 हजार से अधिक सुपरहिट गाने लिखे हैं। नवरात्रि स्पेशल गाने का म्यूजिक दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर आनंद मिलिंद ने दिया था।
क्या है क्रांतिवीर की कहानी?
1994 में रिलीज हुई फिल्म क्रांतिवीर की कहानी नाना पाटेकर के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने मूवी में प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी के पोते होते हैं। बचपन में घटी घटना की वजह से प्रताप और उसकी मां को घर से निकाल दिया जाता है। जब प्रताप बड़ा होता है, तो वह पूरी तरह से नशे और शराब में डूब जाता है। हालांकि, उसकी बेपरवाह लाइफ तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात एक निडर पत्रकार से होती है, जो फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने निभाई है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :