Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म




बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म

अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर को इस देश में बैन कर दिया गया है।








उड़ता तीर पर लगा प्रतिबंध (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

बॉलीवुड फिल्म उड़ता तीर पर लगाया गया बैन


इस देश ने लिया फिल्म के खिलाफ लिया एक्शन


रिलीज से पहले आयुष्मान की मूवी को झटका



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खराना और एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम इन दिनों आने वाली फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। स्पाई कॉमेडी जॉनर की इस मूवी की रिलीज में अधिक समय नहीं बचा है और इससे पहले इस देश ने उड़ता तीर की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया है।



विदेश में उड़ता तीर को बैन किया गया है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से देश में आयुष्मान की ये फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाएगी।
उड़ता तीर पर इस देश में लगा बैन

विदेशों में भारतीय फिल्मों के रिलीज पर रोक लगाने का मामला पुराना नहीं है। इस मामले में फिलहाल नया नाम आयुष्मान खुराान स्टारर उड़ता तीर का शामिल हो रहा है, जिसे भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने बैन कर दिया है। सोमवार को नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया गया है कि फिल्म उड़ता तीर को नेपाल में नहीं रिलीज किया जाएगा।




सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नेपाल मंत्रालय के पत्र में इस बात की जानकारी मुहैया कराई गई है- हिंदी फिल्म उड़ता तीर की स्क्रीनिंग केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने नेपाल में की गई और इस दौरान ये पाया गया है कि फिल्म में राष्ट्रीय सिनेमा अधिनियम की धारा 8(3) का उल्लघंन किया पाया गया है। इसकी वजह से इस फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं दी जाएगी। इस मूवी का कंटेंट राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या मित्र देशों के साथ संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।





आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर को 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, नेपाल में ये हिंदी सिनेमा की ये स्पाई कॉमेडी मूवी अब नहीं देखने को मिलेगी।
ये फिल्में भी हुई थीं बैन

मालूम हो कि निर्देशक आकाश ए. कौशिक की उड़ता तीर ही नहीं, बल्कि इससे पहले हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों को नेपाल में बैन किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

आदिपुरुष


चांदनी चौक टू चाइना


देल्ही बेली


कर्मा

बॉलीवुड की इन 4 फिल्मों को भी नेपाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की मंजूरी नहीं मिली थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]