Vivo का 7,050 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
Vivo का 7,050 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
वीवो ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री 9 सितंबर 2026 से ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में भारत में अपनी T सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये कंपनी की T5 सीरीज का चौथा डिवाइस है। डिवाइस में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले समेत कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि Vivo T5 5G की सेल अगले हफ्ते यानी 9 सितंबर 2026 से भारत में शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस फोन के लिए इंतजार कर सकते हैं...
Vivo T5 5G की कीमत एंड ऑफर्स
कीमत की बात करें तो Vivo T5 5G को भारत में चार वेरिएंट में पेश किया गया है जिसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
इतना ही नहीं लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर Axis Bank, SBI और HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन की सेल Flipkart, Vivo e-store और दूसरे रिटेल चैनल्स के जरिए शुरू होगी। फोन को आप Royal Bronze और Silver Green कलर में खरीद सकेंगे।

Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस में HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट भी मिल रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है।
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
Vivo T5 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिल रहा है। साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा है, जबकि डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जहां 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :