नया Tri-Fold 5G फोन कल होगा लॉन्च: 16GB तक RAM, 6,000 mAh बैटरी और पतली बॉडी
नया Tri-Fold 5G फोन कल होगा लॉन्च: 16GB तक RAM, 6,000 mAh बैटरी और पतली बॉडी
Huawei कल चीन में अपना नया Tri-Fold स्मार्टफोन Mate XT 2 लॉन्च करेगा, जिसमें HarmonyOS 7, Kirin 9050 Pro चिपसेट ...और पढ़ें

नया Tri-Fold 5G फोन कल होगा लॉन्च: 16GB तक RAM, 6,000 mAh बैटरी और पतली बॉडी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei अपना एक और नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Mate XT 2 के नाम से कल यानी 7 सितंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी का कहना है की ये नया Tri-Fold डिवाइस कई मायनों में खास होने वाला है। फोन को चीन में दोपहर 2:30 बजे CST, यानी भारतीय समय के मुताबिक 12 बजे दोपहर में पेश किया जाएगा। इसी इवेंट में कंपनी HarmonyOS 7 का कंज्यूमर रोलआउट भी स्टार्ट कर सकती है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास हो सकता है...
Huawei Mate XT 2 के स्पेसिफिकेशन्स
इस नए वाले Huawei Mate XT 2 में कंपनी का HarmonyOS 7 मिल सकता है। फोन के डिजाइन में भी बड़ा चेंज देखने को मिलेगा। इस बार फोन में कंपनी ने नया Wing Fold मैकेनिज्म देखने को मिलेगा, जिसमें डिस्प्ले के दोनों हिस्से अंदर की तरफ फोल्ड होंगे।
इस डिजाइन का फायदा ये है कि फोल्ड होने के बाद डिवाइस की इनर फोल्डेबल स्क्रीन ज्यादा सेफ रहेगी। इसके अलावा बाहर की तरफ एक अलग डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें 3D फेस रिकग्निशन का सपोर्ट मिल सकता है जो इसे और खास बनाएगा।
16GB तक RAM और 2TB तक स्टोरेज
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पतली बॉडी होगी। डिवाइस का अनफोल्डेड हिस्सा सबसे पतले पॉइंट पर सिर्फ 3.5mm मोटा होगा। ये फोन बेहद पतले Tri-Fold स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो सकता है। प्री-ऑर्डर से फोन के चार वैरिएंट सामने आए हैं जिसमें 16GB RAM + 512GB स्टोरेज से लेकर टॉप मॉडल में 16GB RAM + 2TB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल सकता है।
फोन के टॉप वेरिएंट में प्राइवेसी डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस को Obsidian Black, White और Purple कलर में पेश किया जा सकता है, जबकि इसके 2TB वाले टॉप स्टोरेज मॉडल सिर्फ Purple कलर में पेश किया जाएगा।
बड़ी बैटरी और Kirin चिपसेट
इस नए वाले Mate XT 2 के सभी स्पेसिफिकेशन तो अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन रिपोर्ट्स में फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही फोन में करीब 6,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। फोन के हिंज को भी पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाया गया है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :