6,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल 7 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये ...और पढ़ें

6,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix Hot 70 Pro 5G के नाम से पेश किया है और अब इसकी सेल कल यानी 7 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी लगभग 25 हजार रुपये के बजट में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस ऑप्शन को चेक कर सकते हैं।
कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर अपने अलग डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन पहले दिन मिलने वाले ऑफर के चलते आप इसे सिर्फ 22,999 रुपये में खरीद सकेंगे। चलिए पहले फोन की कीमत डिटेल्स जान लेते हैं...
Infinix Hot 70 Pro 5G के कीमत
कीमत की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन की सेल भारत में 7 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
हालांकि, पहले दिन के सेल ऑफर के तहत कंपनी फोन के दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद 6GB + 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 22,999 रुपये रह जाएगी। फोन को Flipkart और Infinix की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन की खासियत इसका Active Matrix Cube mini LED डिस्प्ले है, जिसे फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के तीसरे कैमरा कटआउट के अंदर फिट किया गया है।
इस छोटे डिस्प्ले में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल, मौसम, टाइम समेत करीब 14 तरह के अलग-अलग काम कर सकता है। इतना ही नहीं फोन के डिजाइन को कंपनी ने Dynamic Shine Design नाम दिया है।
फोन चार कलर ऑप्शन में Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive ब्लू में पेश किया गया है। इनमें कुछ वेरिएंट का बैक पैनल गर्मी या लाइट के कॉन्टैक्ट में आने पर अपना लुक बदल सकता है, जबकि Silk Glow Purple वेरिएंट में Holographic बैक पैनल मिल रहा है।
Dimensity 7100 प्रोसेसर और LPDDR4x RAM
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट भी मिल रहा है। फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस XOS 16 पर बेस्ड Android 16 मिल रहा है। कंपनी फोन को 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Infinix Hot 70 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग भी मिल रही है जिसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। डिवाइस में डुअल JBL-ट्यून स्पीकर, डुअल SIM 5G, Bluetooth 5.4, डुअल-बैंड Wi-Fi और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं जो इसे और भी खास बना रहे हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :