Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Uttam Kumar का वो दर्द भरा गीत, जिसने 'बंगाली बाबू' को दिलाई पहचान; 100वीं जयंती पर गूंज रहा है गाना




Uttam Kumar का वो दर्द भरा गीत, जिसने 'बंगाली बाबू' को दिलाई पहचान; 100वीं जयंती पर गूंज रहा है गाना


सिनेमा के महान कलाकार उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके एक कल्ट सॉन्ग को याद किया जा रहा है।








उत्तम कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HIGHLIGHTS

उत्तम कुमार की 100वीं जयंती आज


51 साल पहले आया था दर्द भरा गीत


किशोर कुमार की आवाज में आज भी अमर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उत्तम कुमार सिनेमा जगत के उन चुनिंदा महानायकों में से एक थे, जो पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते थे। आज उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है और इस वजह से बंगाली सिनेमा के वेटरन एक्टर उत्तम साहब को याद किया जा रहा है।


इस आधार पर आज हम आपको उत्तम कुमार के एक ऐसे दर्द भरे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हिंदी सिनेमा में इस कलाकार को पहचान दिलाई थी। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है-
उत्तम कुमार का कल्ट सॉन्ग

अभिनेता उत्तम कुमार के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। वह गीत साल 1975 में आई उत्तम कुमार और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की कल्ट क्लासिक फिल्म अमानुष से नाता रखता है और इस सॉन्ग का टाइटल है- दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... (Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda)।




जी हां अमानुष के दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... गीत के दम पर उत्तम कुमार को हिंदी सिनेमा में अधिक लोकप्रियता मिली। उनके इस गाने को श्रोताओं ने खूब सुना और आज भी इसे कल्ट सॉन्ग माना जाता है। किशोर कुमार ने जिस अंदाज में इसे गाया था, वह सुनकर आज भी दिल को सुकून पहुंचता है। इसके अलावा उत्तम दादा की सादगी और दमदार अभिनय ने इसे गीत को और भी खास बना दिया था।


यही कारण है कि पिछले 51 सालों से उत्तम कुमार का दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... आइकॉनिक सैड सॉन्ग बना हुआ है। गौर करें इसकी मेकिंग की तरफ तो किशोर दा की गायिकी के अलावा श्यामल मित्रा के संगीत ने इस गीत में जान फूंकने का काम किया था और फेमस गीतकार इंदीवर ने इसके लिरिक्स को लिखकर हमेशा-हमेशा के लिए अमर किया था।
उत्तम कुमार की 100वीं जयंती

आज ही के दिन 100 साल पहले 3 सितंबर 1926 को कोलकाता के अहिरीटोला में (उनके मामा का घर) उत्तम कुमार का जन्म हुआ था। बंगाली सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उत्तम दादा ने काफी नाम कमाया था। अपने 5 दशक से लंबे एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]