न VFX न CGI... फिर कैसे Kamal Haasan ने 37 साल पहले निभाया 'बौने शख्स' का रोल; 'अप्पू राजा' की दिलचस्प कहानी

37 साल पहले बिना किसी VFX और CGI के कमल हासन (Kamal Haasan) ने कैसे एक बौने शख्स का किरदार निभाया था, जानिए यहां...

कमल हासन अप्पू राजा में बने थे 'बौने'। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी (CGI) का इस्तेमाल आम सी बात हो गई है। कोई हाई ओक्टेन एक्शन दिखाना हो या फिर किसी कलाकार का लुक चेंज कर देना हो... सब VFX और CGI से मुमकिन है।
मगर क्या आपको पता है कि 37 साल पहले बिना किसी CGI या VFX के अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) को 'बौने शख्स' के रूप में कैसे दिखाया गया था।
कमल हासन ने निभाया था बौने का किरदार
साल 1989 में रिलीज हुई कमल हासन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार अप्पू राजा (Appu Raja) एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन संगीतम श्रीनिवास राव ने किया था। फिल्म में कमल हासन ने जुड़वा भाई का रोल निभाया था। उनका एक रोल सर्कस में काम करने वाले अप्पू का होता है जो छोटे कद का है।
शूट करने में होती थी दिक्कत
80s में जब यह फिल्म बन रही थी, तब इसमें बिना किसी VFX का इस्तेमाल किए कमल हासन को छोटा कद का दिखाया गया था। उस वक्त लोग ऐसे अनुमान लगा रहे थे कि कमल हासन ने अपने पैर मोड़े थे। सालों बाद उन्होंने इसके पीछे की कहानी शेयर की थी।
पिंकविला के साथ बातचीत में कमल हासन ने बताया था-
मुझे बौना दिखाने के लिए आपने जो भी सोचा कि हमने किया, वह हमने किया, लेकिन उस तरह नहीं। यहां हर कोई यही कहेगा कि आपने अपने पैर मोड़े होंगे, लेकिन अगर ऐसा होता तो वह अपने पैर क्रॉस कैसे करता है? वह शॉट सिर्फ आपको उलझन में डालने के लिए ही रखा गया था।

VFX का नहीं हुआ था इस्तेमाल
कमल हासन ने आगे बताया कि अगर उनका बौना दिखना VFX से होता तो वह कई और करतब करवाते। उन्होंने कहा था, "यह सब VFX के आने से पहले की बात है, वरना हम उससे रस्सी पर चलवाते या सिर पर कपों का ढेर लगवाते। हम उससे मोटरसाइकिल भी चलवाना चाहते थे, लेकिन यह बहुत मुश्किल था और हमारे पास बजट नहीं था। फिल्म में हमने जो मुश्किल सीन बनाए, वे आधे मैकेनिकल और आधे इन-कैमरा इफेक्ट्स से बने थे।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :