Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दुनियाभर में Hanuman Ansh ने लहराया परचम, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही डिवोशनल फिल्म

दुनियाभर में Hanuman Ansh ने लहराया परचम, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही डिवोशनल फिल्म


Hanuman Ansh भारत के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। यहां देखें 39वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-






हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन


हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन


सोमवार को दुनियाभर में फिल्म का शानदार कलेक्शन


ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश (Hanuman Ansh) 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों तक धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कलेक्शन की रफ्तार पकड़ी। अब फिल्म ने थिएटर्स में 39 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां देखें दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की?


हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) खाता खोलने वाली हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अब करोडों में कमाई कर रही है। फिल्म ने बीते वीकेंड यानी संडे को 22.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की।


वहीं 39वें दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। इसने 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 222.88 करोड़ रुपये की कमाई की और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 263.30 करोड़ रुपये हुआ।




ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई कमाई?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक 279.80 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर ली है। जिसमें 16.50 करोड़ रुपये टोटल ओवरसीज कलेक्शन शामिल हैं। वहीं 39वें दिन का फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की है।


हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39- 8.25 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 222.88 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 279.80 करोड़ रुपये


'हनुमान अंश' के बारे में

'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' (Divine Detour: That Changed My Life) पर बनी है।


इसमें शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल, नेहा परांजपे ने अहम किरदार निभाए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]