9,000mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा भी
9,000mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा भी
Redmi ने अपनी लेटेस्ट Note 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन 9,000mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट के साथ आया है।

HIGHLIGHTS
Redmi Note 17 Pro 5G में 9,000mAh की दमदार बैटरी।
फोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट।
50MP AI कैमरा और HyperOS 3 के साथ ₹36,999 से शुरू।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने अपनी लेटेस्ट Note 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किए गए हैं। Redmi Note 17 Pro 5G की बात करें तो इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon चिपसेट दिया गया है।
Redmi Note 17 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में एडेप्टिवसिंक 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ Dolby Vision और HDR10+ के साथ 3840Hz PWM डिमिंग, DC डिमिंग और Rhythm Eye-Care 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Redmi Note 17 Pro 5G को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। लेटेस्ट Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन Android 16 आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस HyperOS 3 पर रन करता है। इस फोन को 4 एंड्रॉयड और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। प्राइमरी कैमरा OIS वाला 50MP AI लेंस है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की तो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी के इस फोन में हाई डायनामिक पोर्ट्रेट, नाइट पोर्ट्रेट और 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही AI Erase Pro और AI Expansion जैसे फीचर्स के साथ-साथ Underwater Photography Mode भी मिलता है।
Redmi Note 17 Pro 5G में 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह फोन सामान्य इस्तेमाल के दौरान एक चार्ज में 3.5 दिन तक चल सकता है। यह फोन 67W TurboCharge के साथ आता है। इसे जीरो से फुल चार्ज में 80 मिनट लगते हैं। इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
Redmi Note 17 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 17 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 39,999 की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल 17 सितंबर से शुरू होगी। ऑफर की बात करें तो SBI Card, Axis Bank, Kotak और IDFC FIRST Bank कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :