Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई

11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबली भी अच्छी कमाई कर रही है।








मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

HIGHLIGHTS

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11


दुनियाभर में कितना हुआ गैंगस्टर फिल्म का कलेक्शन


4 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है।


मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 11

सैकनिल्क के मुताबिक, मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। अब फिल्म ने 11 दिन थिएटर्स में पूरे कर लिये हैं।


11वें दिन यानी मंडे को फिल्म ने वीकेंड के मुकाबले कम कमाई की है लेकिन फिर भी यह 5.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 190.20 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 226.64 करोड़ रुपये हो गया है।






वर्ल्डवाइड कितनी हुई फिल्म की कहानी?

घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ ग्लोबली भी अच्छी कमाई कर रही है। गैंगस्टर ड्रामा ने 11 दिनों में 273.64 करोड़ रुपये कमाई कर ली है। जिसमें 47 करोड़ रुपये का टोटल ओवरसीज कलेक्शन शामिल है वहीं 11वें दिन का 1 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।


मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 11- 5.50 करोड़ रुपये

मिर्जापुर: द मूवी नेट इंडिया कलेक्शन- 190.20 करोड़ रुपये

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 273.64 करोड़ रुपये
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]