Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Hanuman Ansh के बाद एक और लो बजट फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई फतेह, 2000 करोड़ की कमाई के साथ लहराया परचम

Hanuman Ansh के बाद एक और लो बजट फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई फतेह, 2000 करोड़ की कमाई के साथ लहराया परचम

हनुमान अंश ही नहीं, बल्कि एक और फिल्म ने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है। कौन सी है ...और पढ़ें








चीन की लो बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम/ फोटो- इंस्टाग्राम


हनुमान अंश ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है ये फिल्म


132 करोड़ के बजट की फिल्म ने किया 2 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस


अब नॉर्थ अमेरिका में रिलीज के लिए तैयार है फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कम बजट की फिल्म हनुमान अंश ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम तो तो बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक जैसी फिल्मों को भी धूल चटा सकती है। 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर अभी त 54 करोड़ का बिजनेस कर रही है।

अभी इस फिल्म का खुमार फैंस के सिर से उतरा भी नहीं है कि दुनियाभर में एक और कम बजट की फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए 2 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। कौन सी है ये फिल्म और क्यों हर जगह मूवी की हो रही है चर्चा। नीचे डिटेल में पढ़ें।

हनुमान अंश के अलावा दुनियाभर में इस फिल्म ने काटा गदर

जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं। वह अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी 'डियर यू' है, जो एक चाइनीज फिल्म है। होंगचुन लैन के निर्देशन में बनी फिल्म का बजट 14 मिलियन डॉलर(132 करोड़) के आसपास का था। हालांकि, मूवी 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज पैकेज बनकर उभरी है, क्योंकि चारों और सिर्फ इसी फिल्म की कहानी की चर्चा हो रही है।


30 अप्रैल 2026 को चीन में रिलीज हुई 'डियर यू' ने वहाँ के बॉक्स ऑफिस पर 300 मिलियन डॉलर (2,849.02 करोड़) रुपए कमाई की है। लो बजट में बनी ये फिल्म अब 4 सितंबर को नॉर्थ अमेरिका में रिलीज होने जा रही है। चाइनीज भाषा में डियर यू का मतलब 'लव लैटर फॉर ग्रैंड मां' है। साउथ एशिया में फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।



क्या है फिल्म 'डियर यू' की कहानी?

डियर यू ताइक्ववो कम्यूनिटी पर बेस्ड है स्टोरी है, जिसमें एक पोता जो लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है, वह अपने ग्रैंड फादर को ढूंढने के लिए थाइलैंड जाता है। उसका मानना है कि उसके दादा आने परिवार को छोड़कर चले गए हैं। उसे ये उम्मीद होती है कि सिर्फ उसके दादा ही हैं, जो आर्थिक तंगी से निकलने में उसकी मदद कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही यह जर्नी पैसों से कई ज्यादा इंपोर्टेंट हो जाती है।


कियाओपी (विदेशों में बसे चीन के निवासी अपने परिवारों को लिखे गए लैटर, जो अक्सर पैसे भेजने के साथ भेजे जाते थे) के जरिए वह अपने परिवार के अतीत में जाकर अपने दादा-दादी के रिश्ते के बारे में जानकारी जुटाता है।



यूएस में चाइनीज फिल्मों का कैसा रहा है बिजनेस

चाइनीज फिल्मों का क्रेज रीजनल से धीरे-धीर अब ग्लोबल हो रहा है। चाइना नेशनल फिल्म एडमिरेशन्स के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2025 तक चीन की फिल्मों ने 46 देशों और क्षेत्रों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 140 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। चीन की 20 रिलीज फिल्मों से 15 फिल्मों को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जगह मिली।


2025 में नॉर्थ अमेरिका में लगभग 54 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिन्होनें कुल 38.44 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था, जो 2024 के मुकाबले 154 पर्सेंट बढ़ा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]