सीनियर टीम से पहले मैदान पर उतरेगी इंडिया-ए, 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी 3 चार-दिवसीय मैच

भारत-ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-ए के विरुद्ध तीन मैच की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी।

भारत-ए टीम
पीटीआई, मुंबई। भारत-ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-ए के विरुद्ध तीन मैच की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह सीरीज न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारत की दो टेस्ट मैच की आगामी सीरीज की तैयारियों का हिस्सा होगी।
भारत-ए के मुकाबले सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत की गई। एनजेडसी ने कहा कि लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड-ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत-ए के विरुद्ध चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।
भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां वह पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेले जाने वाले मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।
भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत के पिछले टेस्ट दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :