'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', पद्मावत विवाद पर Swara Bhaskar के बदले सुर, बोलीं- 'गालियां देनी हैं तो...'
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', पद्मावत विवाद पर Swara Bhaskar के बदले सुर, बोलीं- 'गालियां देनी हैं तो...'
स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीक्वेंस पर अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ...और पढ़ें

स्वरा ने पद्मावत के 'जौहर' विवाद सीन पर दी सफाई/ फोटो- इंस्टाग्राम
रेप पीड़िता से तुलना पर अपने बयान का मतलब
स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' जौहर विवाद पर अपनी सफाई दी
रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा समझाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) बीते दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में 'जौहर' सीक्वेंस को लेकर एक इवेंट में ऐसा विवादित बयान दिया, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अन्य महिलाओं के आत्मदाह की तुलना एक रेप विक्टिम से करते हुए विवादित बयानबाजी की।
अब इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच स्वरा भास्कर का कहना है कि उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती और अन्य महिलाओं को कायर नहीं कहा है। अपनी सफाई में क्या बोलीं तनु वेड्स मनु एक्ट्रेस, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
'मेरे बयान को झूठ बनाकर फैला रहे हैं'
स्वरा भास्कर ने बढ़ते विवाद को देखते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की और कहा, "आज सुबह से सोशल मीडिया पर मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है। कल एक इवेंट में मुझसे ये पूछा गया था कि मैनें जो संजय लीला भंसाली को ओपन लैटर लिखा था, वो क्यों लिखा था? तो जब मैंने जवाब दिया और बताया कि मेरी दिक्कत क्या थी, मैंने ये क्यों बोला, उसे गलत तरीके से झूठ बोलकर अनुवादित करके फैलाया जा रहा है।"
स्वरा ने वीडियो में आगे कहा, "ये बात फैलाई जा रही है कि मैंने ये कहा है कि रानी पद्मावती और जो बाकी महिलाओं ने जौहर किया था वो कायर हैं। मैं ये क्लियर कहना चाहती हूं कि मैंने बिल्कुल भी ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं और न ही वो महिलाएं, जिन्होंने जौहर किया था।"

'सच जानने के बाद मुझे गालियां दीजिए'
स्वरा भास्कर ने आगे कहा, "जब भाषा समझ नहीं आती है, तो पूछ लेना चाहिए। मनगढ़ंत कहानियां बनाकर लोगों को उत्तेजित नहीं करना चाहिए। जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं दीजिए, लेकिन सही चीज पर दें। मैने कहा था कि जब मैं क्लाइमैक्स देख रही थी तो मुझे लगा कि भगवान न करें कि मैं एक रेप पीड़िता होती। मैं कायर महसूस करती कि मैंने अपनी जान नहीं ले ली। यानी सीधी बात है कि मैं ऐसा महसूस करती कि अगर मैं रेप के बाद बच गई तो मैं कायर थी।"
'दुष्कर्म एक महामारी की तरह फैला है'
स्वरा भास्कर ने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने ऐसी बात क्यों बोलीं। एक्ट्रेस ने कहा, "हमारा समाज एक ऐसा समाज है, जहां रेप महामारी की तरह फैला हुआ है। हम एक रेप कल्चर के बीच में रहते हैं। कल ही दिल्ली में एक बहुत ही हिंसक ओर बर्बर रेप की घटना हुई है। जहां 46 किलोमीटर तक एक बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ एक गाड़ी में। ये असलियत है हमारे देश की।"
स्वरा ने फिल्म 'पद्मावत' का जौहर सीन उन्हें क्यों प्रॉब्लमेटिक लगा। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए, जहां ये संदेश जा रहा है कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान है। क्या हमारी जो रेप पीड़ित सर्वाइवर हैं, उन्हें ये संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर था। तुम जिंदा बच गई तो ये बुरी बात है। क्या एक महिला की जिंदगी रेप के साथ खत्म हो जानी चाहिए, मेरा सवाल ये है।" इस बातचीत में उन्होंने निर्भया के साथ हुई बर्बरता के बारे में भी बात की, जो अंत तक उन लोगों से लड़ी जिन्होंने उसे प्रताड़ित किया।"
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :