डिलीट की गई फोटो फोन में कितने टाइम तक रहती है? जानिए कब तक वापस मिल सकती है तस्वीर
डिलीट की गई फोटो फोन में कितने टाइम तक रहती है? जानिए कब तक वापस मिल सकती है तस्वीर
फोन से डिलीट हुई तस्वीरें तुरंत हमेशा के लिए नहीं मिटतीं, बल्कि iPhone में 'Recently Deleted' और Android में 'Trash' ...और पढ़ें

डिलीट की गई फोटो फोन में कितने टाइम तक रहती है? जानिए कब तक वापस मिल सकती है तस्वीर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोन से किसी भी फोटो को डिलीट करना काफी आसान है। कई बार तो गलती से भी कुछ जरूरी तस्वीरें डिलीट हो जाती है और इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या अब वो फोटो हमेशा के लिए खत्म हो गई है? दरअसल, फोन से फोटो डिलीट करने का मतलब हर बार ये नहीं है कि तस्वीरें उसी वक्त पूरी तरह मिट गई हैं।
जी हां, अगर आप iPhone यूज करते हैं, तो डिलीट की गई फोटो आपके Recently Deleted एल्बम में चली जाती हैं। इधर फोटो एक टाइम लिमिट तक सेव रहती हैं और इस दौरान उसे दोबारा आसानी से एक क्लिक में रिकवर किया जा सकता है। हालांकि अगर इस ड्यूरेशन के अंदर फोटो को वापस नहीं लाया गया, तो वो अपने-आप हमेशा के लिए डिलीट हो सकती है।
दूसरी तरफ Android फोन में भी Google Photos और कई कंपनियों के Gallery एप में ही Trash या Bin का ऑप्शन देखने को मिलता है। यहां भी ऐसे ही डिलीट की गई तस्वीरें कुछ टाइम तक रखी जाती हैं, इसके बाद सिस्टम उन्हें हटा सकता है। हालांकि, यह ड्यूरेशन फोन, एप और उसकी सेटिंग्स के हिसाब से अलग-अलग देखने को मिल सकती है।
क्लाउड बैकअप कर सकता है मदद
वहीं, अगर आपके डिवाइस में Google Photos, iCloud या किसी अन्य क्लाउड सर्विस का बैकअप हमेशा ऑन रहता है, तो डिलीट की गई तस्वीर की दूसरी कॉपी भी मौजूद हो सकती है। ऐसे में फोन की गैलरी से फोटो हटने के बाद भी उसे क्लाउड एप के Trash या Backup में सर्च किया जा सकता है।
हमेशा के लिए डिलीट हो जाए तो क्या करें?
अगर आपकी कोई तस्वीर Recently Deleted या Trash से भी हट गई है, तो उसे अब वापस पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। एडवांस स्मार्टफोन स्टोरेज में डेटा किस तरह हटाया गया है, ये सिस्टम और स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर डिपेंड करता है। इसलिए किसी थर्ड-पार्टी रिकवरी एप के जरिए हर बार डिलीट हुई तस्वीर वापस मिल जाएगी, ऐसा जरूरी नहीं है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :