कुमार विश्वास के बोल, रहमान का संगीत...अरिजीत-श्रेया की आवाज में रिलीज Ramayana का पहला गीत; सुनकर हो जाएंगे भक्तिमय

4000 करोड़ी रामायण का आखिरकार पहला गाना जय-जय राम रिलीज हो गया है। जिसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।
-1789363763655_v.webp)
रामायण का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज
रामायण का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज
अरिजीत और श्रेया की आवाज छू लेगी दिल
नए गाने में दिखा सिया-राम का प्रेम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण के मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं और ए. आर. रहमान ने इसे कंपोज किया है।
गाने में दिखा सिया-राम का प्रेम
रामायण (Ramayana) के नए गाने में सिया-राम के विवाह की झलक दिखाई गई है। जब श्रीराम ने सीता मां के स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर उनसे विवाह किया था। अयोध्या आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था और फिर उनके वनवास वाले दिनों की झलक पर गाने का अंत होता है।
दिल छूने वाली है अरिजीत और श्रेया की मेलोडियस आवाज
इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मेलोडियस आवाज में सजाया है। फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने लिखे हैं और ए. आर. रहमान (A.R.Rehman) ने इसका संगीत दिया है। इस गाने के लिरिक्स है- जय जय राम, जय जय राम, मेरी पूजा मेरे राम'।
रामायण का म्यूजिकल सफर शुरू
मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर 14 सितंबर को सुबह 7:30 बजे 'सिया राम' पोस्टर जारी किया जाएगा। इस घोषणा में लॉन्च को रामायण के म्यूजिकल सफर की शुरुआत बताया गया था। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि हर शुभ काम की शुरुआत प्रार्थना से होती है। उन्होंने यह भी बताया कि 'सिया राम' पोस्टर के बाद उनका पहला म्यूजिकल गाना 'जय जय राम' आएगा। पोस्टर के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म के पहले गाने के रिलीज होने का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।

रामायण के बारे में
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में कई बड़े सितारे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता का किरदार निभाएंगी। इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म में यश रावण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में भी हैं।
-1789364000064.webp)
नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'रामायण' को भारतीय महाकाव्य के दो-भागों वाले रूपांतरण के रूप में बनाने की योजना है। पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :