Oppo के तीन नए 5G फोन: 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स

ओप्पो 22 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप Find X10 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Find X10 सीरीज के नाम से ग्लोबल मार्केट में 22 सितंबर को पेश करेगा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने सीरीज के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। ओप्पो लगातार टीजर पोस्ट के जरिए डिवाइस के कैमरा, डिस्प्ले और हार्डवेयर से जुड़ी डिटेल्स शेयर कर रहा है।
Oppo Find X10 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें Find X10, Find X10 Pro Max और Find X10 E शामिल हो सकता है। इन नए फोन्स के साथ कंपनी नई Watch S2 और Enco X4 को भी पेश कर सकती है।
चार कलर में आएगा Find X10
कंपनी का कहना है कि Find X10 सीरीज चार कलर ऑप्शन में आएगी। डिवाइस Moon White, Warm Orange, Ice Blue और Light Titanium कलर में आएगा। नए डिजाइन में फोन को प्रीमियम लुक देने पर फोकस किया गया है।
कैमरे में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
सीरीज में इस बार कैमरा सबसे खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड Find X10 में दो 200MP कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें प्राइमरी सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। जबकि Find X10 Pro Max में तो ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप मिल सकता है।
सीरीज के इन दोनों मॉडल्स में ओप्पो का Hasselblad Ultra-Clear ओरिजिनल कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। साथ ही 2nd GEN Danxia Colour Restoration Lens भी बेहतर कलर रिप्रोडक्शन में मदद कर सकता है।
मिलेगा नया Tiangong Screen 2.0 डिस्प्ले
डिस्प्ले के लिए ओप्पो ने Tianma के साथ पार्टनरशिप की है। डिवाइस में इस बार नया Tiangong Screen 2.0 OLED पैनल देखने को मिलेगा, जिसे कम ब्राइटनेस पर बेहतर विजिबिलिटी और आंखों तक पहुंचने वाली ब्लू लाइट को कंट्रोल करने के लिए तैयार किया गया है। Find X10 में चारों तरफ सिर्फ 0.99mm के काफी ज्यादा पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे।
8,000mAh की बड़ी बैटरी
परफॉर्मेंस की बात करें तो Find X10 में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है, जबकि Pro Max में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों फोन्स में 16GB तक RAM और Android 17 मिल सकता है।
सीरीज के स्टैंडर्ड Find X10 में कंपनी 8,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 5 साल से ज्यादा टाइम तक रेगुलर यूज के बाद भी अपनी अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रख सकती है। वहीं ऑल न्यू Find X10 E अभी भी इस सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज बना हुआ है। इस फोन्स के स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :