Camera खोलते ही गर्म क्यों होने लगता है फोन? हीट कंट्रोल करने का जान लें तरीका

स्मार्टफोन में कैमरा एप खोलने पर फोन का गर्म होना नॉर्मल है क्योंकि यह प्रोसेसर, सेंसर और अन्य हार्डवेयर पर अधिक लोड डालता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन में कैमरा ओपन करते ही अगर आपका फोन भी गर्म महसूस होने लगे तो हर बार इसका मतलब ये नहीं है कि आपके फोन में कोई खराबी है। दरअसल कैमरा एप उन फीचर्स में शामिल है जो फोन के प्रोसेसर, कैमरा सेंसर और दूसरे हार्डवेयर पर एक साथ ज्यादा काफी ज्यादा लोड डाल सकते हैं।
हालांकि, अगर फोन नॉर्मल इस्तेमाल के दौरान भी बहुत ज्यादा हीट हो रहा है, तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। चलिए पहले जानते हैं कि Camera खोलते ही गर्म क्यों होने लगता है फोन
बढ़ जाता है प्रोसेसर का काम
आसान शब्दों में कहें तो कैमरा एप ओपन करते ही फोन को लगातार कैमरा सेंसर से डेटा लेना पड़ता है। इसके साथ लाइव प्रीव्यू दिखाना, ऑटोफोकस, HDR, AI सीन डिटेक्शन और इमेज प्रोसेसिंग जैसे कई काम एक साथ बैकग्राउंड में करने पड़ते हैं। इन सभी प्रोसेस की वजह से CPU और GPU पर लोड काफी बढ़ जाता है और फोन का टेम्परेचर भी हाई हो जाता है।
4K वीडियो और हाई-रेजोल्यूशन
इतना ही नहीं अगर आप कैमरे में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, हाई फ्रेम रेट या हाई-रेजोल्यूशन मोड का यूज कर रहे हैं तो फोन पर और ज्यादा दबाव पड़ सकता है। जबकि लंबे टाइम तक वीडियो रिकॉर्ड करने पर प्रोसेसर लगातार डेटा प्रोसेस करता है, जिससे हीट बढ़ना नॉर्मल है। इसके अलावा कैमरे में लगातार जूम करने, पोर्ट्रेट मोड या AI फीचर्स का यूज करने से भी प्रोसेसिंग बढ़ सकती है।
धूप और गर्म माहौल
इसके अलावा कई बार गलती नॉर्मल कैमरे की नहीं बल्कि आसपास के टेम्परेचर की होती है। गर्म मौसम में या सीधे धूप में कैमरा यूज करने पर फोन पहले से ही गर्म हो सकता है। ऐसे में कैमरा चलाने से टेम्परेचर और तेजी से बढ़ सकता है। वहीं अगर कैमरा इस्तेमाल करते समय अगर फोन चार्जिंग पर है, तो गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है।
फोन को हीट होने से कैसे बचाएं?
अगर कैमरा यूज करते वक्त फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो कुछ टाइम के लिए कैमरा ऑफ करके फोन को ठंडा होने दें। साथ ही धूप में कैमरा यूज करने से बचें और रिकॉर्डिंग के दौरान हाई-रेजोल्यूशन या हाई फ्रेम रेट मोड ऑफ रखें। साथ ही एप अपडेट करने के साथ सिस्टम अपडेट जरूर चेक करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :