Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ी 20 हजार की अवैध शराब, तस्कर फरार




धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ी 20 हजार की अवैध शराब, तस्कर फरार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत एक ट्रेन से 66.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर ...और पढ़ें








जब्त बियर के कैन के साथ धनबाद आरपीएफकी टीम। (फोटो साैजन्य)

HIGHLIGHTS

धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब पकड़ी।


'ऑपरेशन सतर्क' के तहत ट्रेन से शराब जब्त।


तस्कर फरार, शराब उत्पाद विभाग को सौंपी।



 संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की स्पेशल टास्क टीम ने आपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 13051 हावड़ा - बर्द्धमान लोकल के जनरल कोच से लावारिस हालत में रखी 66.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और कैन बियर जब्त की गई।




बरामद शराब की कुल कीमत करीब 20,460 रुपये आंकी गई है। हालांकि आरपीएफ की घेराबंदी देखकर शराब की तस्करी कर रहे आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश एवं निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम शुक्रवार को प्लेटफार्म पर आपराधिक गश्त और निगरानी कर रही थी। दोपहर करीब 1:36 बजे जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी तो जांच के दौरान पीछे के सामान्य डिब्बे में सीट के नीचे तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध अवस्था में रखे मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी इन बैगों पर अपना अधिकार नहीं जताया।

संदेह होने पर बैगों को प्लेटफार्म पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में खोला गया तो उनसे भारी मात्रा में 'फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली' लिखी शराब और बियर की केन बरामद हुईं। इनमें हेवर्ड्स 5000, किंगफिशर बियर, रायल स्टैग व्हिस्की और मैजिक मोमेंट्स वोडका की बोतलें शामिल थीं।


दोपहर करीब 3:30 बजे नियमानुसार जब्ती सूची बनाकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार के अनुसार जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंपा गया है। कार्रवाई दल में एसआई प्रशांत कुमार, बबुलेश कुमार, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार और मनोज कुमार शामिल थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]