Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फिल्में पुरानी हो गईं, पर नहीं उतरे ये 10 डायलॉग; आज भी बात-बात पर करते हैं इनका इस्तेमाल




फिल्में पुरानी हो गईं, पर नहीं उतरे ये 10 डायलॉग; आज भी बात-बात पर करते हैं इनका इस्तेमाल


हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी रिलीज को सालों-साल बीत गए, लेकिन मूवी में बोले गए एक्टर्स ...और पढ़ें








आम आदमी की जुबान पर रटे पड़े हैं ये 10 डायलॉग्स/ फोटो- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

परिवार से लेकर दोस्त तक एक दूसरे को देते हैं डायलॉग्स में जवाब


बॉलीवुड के वो 10 डायलॉग जो बन चुके हैं रोज की जिंदगी का हिस्सा


आपने भी कभी न कभी किसी को मारी होगी ये फिल्मी लाइन



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अगर हम आपसे ये कहें कि सिने लवर्स की रूह-रूह में बॉलीवुड बसा है, तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। कई लोगों को आज भी 90 और 2000 के दशक की सिर्फ फिल्में देखना ही पसंद है। कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिन्हें सिनेमाघरों से उतरे हुए जमाना हो गया है, लेकिन आज भी बात-बात पर उन्हीं फिल्मों के डायलॉग्स हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बोलते हैं।

चलिए आपको 10 ऐसे फिल्मी डायलॉग्स के बारे में बताते हैं, जो कभी न कभी आपने अपनी लाइफ में आसपास के लोगों को बातों ही बातों में बोले होंगे।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों की बात जब होती है, तो सबसे पहले नाम शाहरुख खान और काजोल की मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आता है। इस फिल्म के वैसे तो अधिकतर डायलॉग्स लोगों को याद होंगे, लेकिन जब भी कोई बात बिगड़ती है तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले 'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बाते होती रहती हैं सेन्योरिटा' ही आता है।






जब वी मेट

आदित्य और गीत की कहानी ने फिल्म जब वी मेट में सबका दिल जीता था। हालांकि, फिल्म में करीना कपूर का अनअपॉलोजेटिक डायलॉग 'मैं अपनी फेवरेट हूं' आज भी लड़कियों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। जब भी वह खुद को डिमोटिवेटेड फील करती हैं, तो मिरर के सामने खड़े होकर यही डायलॉग बोलती हैं।




जिंदगी न मिलेगी दोबारा

जब बॉलीवुड के यादगार डायलॉग्स की बात होती है, तो उसमें ऋतिक रोशन का नाम भी आता है। जब भी कोई किसी का मजाक बनाता है तो लोगों के मुंह से सबसे पहले ऋतिक की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा का फेमस डायलॉग 'इट्स नॉट फनी' ही निकलता है।



थ्री-इडियट्स

आमिर खान-आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स को जितनी बार भी देख लो मन नहीं भरता। हालांकि, इसका एक डायलॉग ऐसा है, जो किसी भी परेशानी और डर में लोगों की बहुत मदद करता है। एक बार जैसे ही जुबान से ऑल इज वेल (All Is Well) निकलता है, तो परेशानी थोड़ी कम लगने लगती है।



उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में बोला गया विक्की कौशल का फेमस डायलॉग 'हाउस द जोश-हाय सर' अपने आसपास काफी लोगों को बोलते हुए पक्का सुना ही होगा।


कुछ-कुछ होता है

जब हम हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डायलॉग्स की बात करते हैं, तो दिमाग में पहले शाहरुख खान की फिल्में ही आती हैं। प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है, इस बात पर यकीन शाहरुख खान ने फिल्म कुछ-कुछ होता है में 'प्यार दोस्ती है' डायलॉग बोलकर दिलाया।



मिस्टर इंडिया

अमरीश पुरी आज भले हीं हमारे बीच न हों, लेकिन उनके बोले गए डायलॉग्स और एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड में अमर बना दिया है। काफी लोगों के मुंह पर उनका मिस्टर इंडिया में बोला गया डायलॉग मोगैम्बो खुश हुआ आज भी चढ़ा हुआ है।



अमर प्रेम

साल 1972 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर एक बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने पुष्पा आई हेट टीयर्स रे जो डायलॉग बोला था आज वह वर्ल्ड फेमस हो चुका है। जब कोई अपना करीब रोता है, तो फिल्मी कीड़ों के मुंह से सबसे पहले यही डायलॉग निकलता है।



दीवार

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर स्टारर फिल्म दीवार का एक डायलॉग आज भी लोग मौका लगते ही मार देते हैं। इस फिल्म के वैसे तो कई डायलॉग्स सालो बाद भी लोगों को याद है, लेकिन तेरे पास क्या है...मेरे पास मां है, ये बोलते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा।



ओम शांति ओम

शाहरुख खान को यूं ही हिंदी सिनेमा का किंग नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई ऐसे डायलॉग्स बोले हैं, जो असल जिंदगी में लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक फेमस डायलॉग 2007 में रिलीज फिल्म ओम शांति ओम का 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]