'बॉलीवुड ने मांगी माफी...' Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, फिल्म की सफलता के बाद बदला लोगों का नजरिया
'बॉलीवुड ने मांगी माफी...' Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, फिल्म की सफलता के बाद बदला लोगों का नजरिया
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने खुलासा किया कि बॉलीवुड के लोगों ने बाद में उनसे माफी मांगी।
-1790320749291_v.webp)
हनुमान अंश के प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
HIGHLIGHTS
हनुमान अंश के प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड ने मांगी माफी
दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म ने दुनिया भर में ₹370 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
हनुमान अंश की सफलता ने बदला बॉलीवुड का रूख
अब हाल ही में, फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि जब टीम ने फिल्म की फंडिंग के लिए बॉलीवुड के कुछ लोगों से संपर्क किया था, तो उन्हें शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने इसे रिजेक्ट किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद सबका रूख बदल गया।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पहले साथ आने से मना कर दिया था, उनमें से कई लोगों ने अब टीम को बधाई दी है और माफी भी मांगी है।
-1790320969760.webp)
लोगों को नहीं था फिल्म पर भरोसा
एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनुप्रिया करते हुए अनुप्रिया ने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट पाने में मुश्किल हुई। उन्होंने कहा, 'शुरुआत से ही, मेरे जुड़ने से पहले भी, 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए इन्वेस्टमेंट के वास्ते कई लोगों के पास गई थी, लेकिन कोई भी इन्वेस्ट करने को तैयार नहीं हुआ।
जबकि इन्वेस्टमेंट बहुत ज्यादा नहीं था। रिलीज से पहले कुछ ही लोगों ने हमें सपोर्ट किया, लेकिन बहुत से लोगों को इस प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि यह कम बजट की फिल्म है, डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म बना रहे थे और एक्टर्स भी नए थे। उन्हें लगा कि फिल्म आएगी और चली जाएगी। लोगों को वह भरोसा नहीं था'।
अब प्रोड्यूसर्स ने मांगी माफी
अनुप्रिया ने बताया कि जिन प्रोड्यूसर्स ने जुड़ने से मना कर दिया था, उन्होंने बाद में उनसे संपर्क किया और बधाई दी। उन्होंने कहा, 'बहुत से प्रोड्यूसर्स ने संपर्क किया है और यह बहुत अच्छा लगा। उन्होंने हमें बधाई दी है। उनमें से कुछ तो मेरे पास आए और कहा, 'सबसे पहले तो मैं माफी मांगता हूं क्योंकि यह फिल्म हमारे पास आई थी। हमें अफसोस है कि हम आपके साथ नहीं जुड़ पाए। यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी।'

उन्होंने कहा, 'आपने हमें एहसास दिलाया है कि एक छोटी फिल्म भी बहुत कुछ कर सकती है। आपने इंडस्ट्री को एक सबक दिया है, आप जो भी चाहें, हम आपके साथ हैं।' हालांकि, प्रोड्यूसर ने कहा कि वे उनके फैसले के लिए उन्हें दोष नहीं देतीं क्योंकि यह एक बहुत छोटी फिल्म थी।
'हनुमान अंश' के बारे में
हनुमान अंश (Hanuman Ansh) नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित बनी फिल्म है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने आध्यात्मिक गुरु का रोल निभाया है। फिल्म की कास्ट में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी शामिल हैं।
2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ ही खाता खोला था। दो हफ्तों के बाद फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ी और फिल्म ने गुरुवार को सिनेमाघरों में 49 दिन पूरे कर लिए हैं। अब तक दुनियाभर में फिल्म 377 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन कर चुकी है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :