Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मेहदी हसन के गीत से 'चोरी' हुआ बॉलीवुड का ऑल-टाइम सुपरहिट गाना? Anuradha Paudwal ने गाया था 46 साल पुराना कल्ट सॉन्ग




मेहदी हसन के गीत से 'चोरी' हुआ बॉलीवुड का ऑल-टाइम सुपरहिट गाना? Anuradha Paudwal ने गाया था 46 साल पुराना कल्ट सॉन्ग

Anuradha Paudwal ने 35 साल पहले रिलीज हुआ ये ऑलटाइम सुपरहिट गीत मेहदी हसन के सुपरहिट गाने से प्रेरित है।








अनुराधा पौडवाल ने दी थी इस गाने को आवाज

HIGHLIGHTS

अनुराधा पौडवाल ने दी थी इस गाने को आवाज


मेहदी हसन के गीत से था प्रेरित


35 साल पहले रिलीज हुआ था कल्ट सॉन्ग



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर्स और उनके गानों का इंडिया में एक अलग ही फैन बेस है। वहीं बात करें शहंशाह-ए-गजल मेहदी हसन की तो आज भी करोड़ों लोग उनकी गायकी के दीवाने हैं, उनके फैंस में म्यूजिक लवर्स के साथ-साथ बॉलीवुड भी शामिल है।


अनुराधा पौडवाल ने दी थी गाने को आवाज

बॉलीवुड ने ना सिर्फ उनके गीतों को सराहा बल्कि उनके गानों की तर्ज पर अपनी फिल्मों में भी कई गाने बनाए। एक ऐसा ही गीत है 35 साल पुराना, जिसे 90's की बेहतरीन सिंगर अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी थी।




ये गाना आज भी 90 के दशक के म्यूजिक को पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में जरूर मिलता है। इस गीत के लिरिक्स हैं- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम (Bahut Pyar Karte Hain Tumko Sanam)।
मेहदी हसन के गीत से चुराई धुन?

यह गीत 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन (Saajan) का है। यह गीत 1978 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म आबशार का है जिसके बोल थे- बहुत खूबसूरत है मेरा सनम'। इसे मेहदी हसन (Mehdi Hassan) ने गाया था और इसका संगीत एम. अशरफ ने तैयार किया।




इस गाने की रिलीज के सालों बाद बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने इसी धुन पर 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम' गाना तैयार किया। इस कल्ट गाने को अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया और इसके मेल वर्जन को एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने अपनी आवाज दी थी। वहीं इसके लिरिक्स गीतकार समीर ने लिखे थे।



साजन के बारे में

1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन (Saajan) में सलमान खान (Salman Khan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय दत्त ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था और यह बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुपरहिट साबित हुई थी।



मेहदी हसन के बारे में

मेहदी हसन पाकिस्तान के लीजेंडरी गजल और प्लेबैक सिंगर थे। उन्हें शहंशाह-ए-गजल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी मशहूर गजल और गीतों से ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के साथ-साथ दुनियाभर में पहचान बनाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]