Vivo जल्द लॉन्च करेगा नया 5G फोन, कम कीमत में मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7,200 mAh बैटरी
Vivo जल्द लॉन्च करेगा नया 5G फोन, कम कीमत में मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7,200 mAh बैटरी
वीवो भारतीय बाजार में अपनी Y सीरीज का नया फोन Vivo Y31T लाने की तैयारी में है।

वीवो Y31T जल्द होगा लॉन्च जानें संभावित फीचर्स और कीमत (Photo AI Generated)
6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर।
7200 mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
50MP प्राइमरी कैमरा, IP66/IP68 रेटिंग के साथ।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इंडियन मार्केट में Yसीरीज का नया फोन Vivo Y31T लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा, जो बड़ी बैटरी और ड्यूरेबल बिल्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन के कुछ रेंडर भी सामने आए हैं, जिनसे इसके लुक के बारे में जानकारी मिलती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
Vivo Y31T की संभावित खूबियां
Vivo Y31T स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूश HD+ और पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स की होगी। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन को तीन - 4GB/128GB, 6GB/128GB, और 6GB/256GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 7,200 mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन Crimson Red, Gold Mist, और Seashore Green में लॉन्च किया जा सकता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंडरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 8.39 mm थिक होगा और IP66 और IP68 रेटिंग के साथ आगा। r
वीवो इस फोन के साथ मार्केट में पहले से मौजूद Oppo A6 5G को टक्कर देना चाहता है। ऐसे में संभव है कि इस फोन को 30,000 रुपये से कम में लाया जा सकता है। फिलहाल फोन के बारे में कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। संभव है कि आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।a
Labels
Business
Post A Comment
No comments :