ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों का किया शिकार, फिर भी खराब लिस्ट में पहुंचा ये श्रीलंकाई क्रिकेटर; डेब्यू में हुआ नुकसान

श्रीलंकाई गेंदबाज केशरा नुवांथा ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में ऋषभ पंत और केएल राहुल के विकेट लिए, लेकिन 39 ओवर में 175 रन देकर उन्होंने एक अनचाही लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया।

श्रीलंकाई गेंदबाज ने लिखवाया अनचाही लिस्ट में अपना नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई खिलाड़ी डेब्यू करता है तो वह सोचता है कि अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करे। उसकी कोशिश रहती है कि उसके नाम कोई शर्मनाक रिकॉर्ड न आ जाए। श्रीलंका के केशरा नुवांथा ने भी गॉल में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए यही सोचा था। उनका डेब्यू भी अच्छा जा रहा था, लेकिन फिर भी उनका नाम उस लिस्ट में आ गया जिसमें वह चाहते नहीं थे।
भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों की जमकर परीक्षा ली और खूब रन बनाए। हालांकि, टीम एक समय आसानी से 550 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन जा नहीं सकी।
केशरा को हुआ नुकसान
अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे स्पिनर केशरा ने इस मैच में ऋषभ पंत को आउट किया और केएल राहुल को शतक बनाने से रोका, लेकिन फिर भी उन्होंने रन लुटाए और उस लिस्ट में आ गए जिसमें डेब्यू मैच में कोई भी गेंदबाज नहीं चाहता। केशरा डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले श्रीलंकाई गेंदबाजों की लिस्ट में सीधे चौथे नंबर पर पहुंचे हैं। उन्होंने पहली पारी में 39 ओवर फेंके और तीन विकेट लेते हुए 175 रन दे डाले।
इस लिस्ट में पहला नाम सूरज रंदीव का है जिन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ ही कोलंबो में डेब्यू किया था और 73 ओवरों में 222 रन दे दिए थे और लिए थे सिर्फ दो विकेट। दूसरा नंबर पर थारिंडू रत्नायाके हैं जिन्होंने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करते हुए 49.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 196 रन दिए थे। तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर उपुल चंदना है जिन्होंने साल 1999 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए 47.5 ओवरों में 179 रन दिए थे, लेकिन वह छह विकेट लेने में सफल रहे थे।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। सिर्फ एक बल्लेबाज को छोड़कर टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। प्रसिद्ध कृष्णा दोहरे अंक में नहीं पहुंच सके और दो रन बनाकर आउट हो गए। वह भारत के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत के देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 82 रन बनाए।

Post A Comment
No comments :