Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी


6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी
पोको जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन Poco M8x 5G लॉन्च करने वाला है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। इसमें 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।








6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Poco M8x 5G के नाम से पेश करने वाली है। उम्मीद है कि ये नया M8-सीरीज फोन शानदार फीचर्स से लैस होगा। इस लाइनअप में कंपनी पहले ही Poco M8 और हाल ही में Poco M8 Power भी लॉन्च कर चुकी है। अब एक और नया मॉडल आने वाला है।


कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी टीज कर दिया है, लेकिन अब तक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि इस फोन के आने से पहले एक टिपस्टर ने इस हैंडसेट की संभावित कीमत और कुछ खास हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा किया है। चलिए आज इसके बारे में जानते हैं...


Poco M8x 5G की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो टिपस्टर योगेश बरार के एक X पोस्ट में बताया है कि भारत में POCO M8x 5G की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। तुलना के लिए बता दें कि Poco M8 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये थी। जबकि हाल ही में लॉन्च हुए Poco M8 Power 5G के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये थी। ऐसे में अब ये नया मॉडल 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है।


Poco M8x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इस नए पोको फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। हैंडसेट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है।

हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से पता चला है कि फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। टीजर के बेस पर आने वाले डिवाइस में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल और टॉप-लेफ्ट कोने में चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।


फोन को ग्रीन कलर फिनिश में देखा जा सकता है, जिसमें फ्रेम और कैमरा आइलैंड के चारों ओर गोल्डन कलर की डिटेलिंग है। फ्रेम के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं, जबकि बाईं ओर का हिस्सा क्लीन लुक ऑफर कर रहा है। कंपनी जल्द ही फोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर सकती है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]