TATA Safari EV भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, 627 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

TATA Safari EV: टाटा अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 में लॉन्च करेगी। इसमें शानदार Acti.ev+ प्लैटफॉर्म और बड़ी बैटरी पैक के साथ मिलने की उम्मीद है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA 2026 में कई इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने जा रहा है जिसमें TATA Safari EV और Avinya EV भी शामिल हैं। यह ब्रांड अपनी लोकप्रिय-7 सीटर SUV, TATA Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक टेस्ट म्यूल को भी देखा गया है। आइए एक नजर डालते हैं आने वाली नई सफारी ईवी पर कि इसमें क्या-क्या फीचर्स और रेंज मिल सकती है।
डिजाइन और सस्पेंशन
TATA Safari EV का कुल आकार इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही दिखता है। इसके अलाव, प्रोटोटाइप को पीछे से देखा गया था और तस्वीरों से पता चलता है कि Safari EV में मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सेटअप का इस्तेमाल किया जाएगा। खास तौर पर, यही सस्पेंशन TATA Harrier EV में भी दिया गया है।
प्लैटफॉर्म और बदलाव
Safari EV को Harrier EV वाले ही Acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, सिवाय कुछ EV बदलावों के जैसे कि क्लोज्ड ग्रिल, EV लोगो और नए डिजाइन किए गए आगे और पीछे के बंपर। खास तौर पर, Safari EV प्रोटोटाइप पर एक साइड स्टेप देखाय गया जो पेट्रोल-डीजल मॉडल में नहीं दिया जाता है।
इंटीरियर और केबिन
TATA Safari EV का इंटीरियर अभी छिपा हुआ है लेकिन उम्मीद है कि यह इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल के केबिन जैसा ही होगा। हालांकि, उम्मीद है कि केबिन में एक अलग थीम जी जाएगी और यह भी उम्मीद है कि Safari EV में TiDAL E&E आर्किटेक्चर मिलेगा। यह आर्किटेक्टर कई एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है जिनमें 540-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट, समन मोड, OTA अपडेट, लो-स्पीड क्रूज कंट्रोल भी शामिल है।
कैसी मिलेगी बैटरी?
ब्रांड की तरफ से अभी तक TATA Safari EV से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह ब्रांड के Acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी, इसलिए इसमें Harrier EV जैसे ही विकल्प मिलने की उम्मीद की जा सकती है। Safari EV में 65kWh या 75kWh के बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं।
ऑल-व्हील ड्राइव और रेंज
Safari EV में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की की उम्मीद है जिसे खास तौर पर बड़ी बैटरी पैक और टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ पेश किया जाएगा। जबकि समान बैटरी पैक विकल्पों वाली Harrier EV की क्लेम्ड रेंज 627 किमी है वहीं हम उम्मीद करते हैं TATA Safari EV कम रेंज देगी क्योंकि यह एक 7-सीटर SUV है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :