Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Renault Kwid Facelift 2027 हुई लॉन्च, 4 एयरबैग और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग के साथ मिले एडवांस फीचर्स

Renault Kwid Facelift 2027 हुई लॉन्च, 4 एयरबैग और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग के साथ मिले एडवांस फीचर्स


Renault Kwid Facelift: रेनो ने ब्राजील में अपनी नई 2027 Kwid Facelift लॉन्च कर दी है। इसके एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं।










ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने ब्राजील में अपडेटेड 2027 Kwid लॉन्च कर दी है और इसके कुछ ही दिन पहले इस फेसलिफ्टेड हैचबैक को बिना किसी कवर के देखा गया था। यह मौजूदा जनरेशन की Kwid का दूसरा बड़ा Facelift है जिसमें बाहर की तरफ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं और इसके केबिन को कोफी बेहतर बनाया गया है।


एक्सटीरियर डिजाइन और बदलाव

बाहरी बदलाव इसके फ्रंट के हिस्से पर मुख्य रूप से किए गए हैं। रेनो ने शार्पर डिटेलिंग के साथ बंपर को फिर से डिजाइन किया है जबकि ग्रिल पर ग्लॉस ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है और इसमें कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन आइडेंटिटी को शामिल किया गया है। गाड़ी का कुल शेप और साइज पहले जैसा ही है।




फीचर्स और लाइटिंग

अब पूरी रेंज में LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और शार्क-फिन एंटीना दिए जा रहे हैं। पीछे की तरफ कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं जिनमें ट्रांसपेरेंट लेंस और ब्लैक इंटरनल एलिमेंट्स वाले नए टेल लैंप शामिल हैं। रिवर्सिंग कैमरे की जगह को भी बदल दिया गया है और इस Renault के लोगो में फिट कर दिया गया है।



सबसे ऊपर वाले आउटसाइडर वेरिएंट में डुअल-टोन रूफ, नए ग्राफिक्स, बॉडी क्लैडिंग और 14-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के जरिए अलग से नया लुक दिया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। रेनो के Kwid के डैशबोर्ड को पूरी तरह से फिर से डिजाइन किया है जिससे 2027 का मॉडल अपने पुराने वर्जन की तुलना में काफी मॉडर्न लगता है। ऊपरी वेरिएंट्स में एक नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, दो USB Type-C Port, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल OVRMs मिलते हैं।


साथ ही, एक नया 7-इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके साथ में ही 10.1 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple Carplay को सपोर्ट करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस

इस फेसलिफ्ट में कोई बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। ब्राजील-स्पेक 2027 Kwid में वही 1.0 लीटर तीन सिलिंडर SCe फ्लेक्स-फ्यूल इंजन दिया गया है। Flex Fuel पर चलने पर यह 71hP की पावर और 98nm का टॉर्क जनरेट करता है जबकि पेट्रोल पर यह 68hp की पावर और 92nm का टॉर्क देता है। बूट स्पेस 290 लीटर है जो पीछे की सीट मोड़ने पर यह बढ़कर करीब 1,100 लीटर हो जाता है।
कितनी है कीमत?

Renault तीन वेरिएंट- Evolution, Techno और Outsider पेश कर रही है। Evolution वेरिएंट की शुरुआत BRL 71,090 (13.19 लाख रुपए, एक्स-शोरूम)से होती है, Techno की कीमत BRL 75,990 (14.10 लाख रुपए, एक्स-शोरूम) और Outsider वेरिएंट की कीमत BRL 84,890 (15.75 लाख रुपए, एक्स-शोरूम) है।


Evolution पर मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स में 4 एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रियर-पार्किंग सेंसर, एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और TPMS शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]