Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी




Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

Redmi Note 17 Pro Max को हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, जिसमें इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई है। यह फोन स्नैपड्रैगन ...और पढ़ें








Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी की Note 17 सीरीज को लेकर लगातार नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कंपनी ने इस सीरीज में अभी दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं जिन्हें Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro के नाम से पेश किया गया है। अब कंपनी इस सीरीज के दो नए डिवाइस पेश करने की तैयारी में है।


हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इस लाइनअप के दो नए मॉडल Redmi Note 17 4G और Redmi Note 17 Pro Max को पेश करने की तैयारी में है। इसी बीच इस सीरीज के Redmi Note 17 Pro Max को Geekbench पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं।

Redmi Note 17 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

फोन को Geekbench पर मॉडल नंबर 2609FRA74G के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे Redmi Note 17 Pro Max कहा जा रहा है। Geekbench के अनुसार, फोन में QTI SM6850 चिपसेट है, जिसे स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz की स्पीड और चार परफॉर्मेंस कोर 2.61GHz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ मिल सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 812 GPU मिल सकता है।

RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम

लिस्टिंग में ये भी सामने आया है कि फोन में 8GB तक RAM मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन में Android 16 के साथ Xiaomi का HyperOS 3 मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Redmi Note 17 Pro Max को यूरोप में 600 यूरो यानी करीब 65,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत पर फोन का बेस मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।


कैमरा की बात करें तो फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 9,210mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]