Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Realme का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Realme का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Realme ने भारत में अपना नया 5G फोन Realme 16x 5G लॉन्च किया है, जिसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। यह फोन MediaTek Dimen ...और पढ़ें








Realme का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme 16x 5G के नाम से पेश किया है। ये नया 5G फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है।


फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी मिल रही है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का डिस्प्ले है। फोन को आप Realme India और Flipkart की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Realme 16x 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो Realme 16x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है जिसमें आपको 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 6GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।



डिवाइस को आप Endurance Brown और Glory White कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस की पहली सेल कल यानी 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी।



कंपनी फोन पर खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है जिसके तहत खरीदार ₹2,000 की फ्लैट छूट या ₹3,000 तक का एक्सचेंज ऑफर ले सकते हैं। ऑफर के साथ Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत घटकर ₹23,999 हो जाती है।
Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। हैंडसेट में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है।


इतना ही नहीं इस फोन में GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मिल रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है।


Realme 16x 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


डिवाइस में IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी मिल रहा है। यह फ़ोन AI-बेस्ड फीचर्स जैसे AI इरेजर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड ऑफर करता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]