Google के चार नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
Google के चार नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
गूगल आज भारत और वैश्विक बाजार में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर रहा है, जिसमें चार मॉडल शामिल हैं। इन फोन्स की संभावित कीमत 90 हजार से 1 लाख 87 हजार ...और पढ़ें
Google के चार नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल के दिनों में आने वाली लाइनअप के बारे में कुछ ही जानकारी शेयर की है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में सामने आई रिपोर्ट्स से सभी चार Pixel 11 मॉडल के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
इतना ही नहीं आज लॉन्च से ठीक पहले अब Pixel 11 लाइनअप के सभी चार स्मार्टफोन की भारत में संभावित कीमत भी सामने आ गई है। ऐसे में अगर आप भी इस नई सीरीज का कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लें...
Google Pixel 11 सीरीज की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Google Pixel 11 की कीमत इस बार लगभग 90 हजार रुपये से शुरू हो सकती है, जो पिछले साल के Pixel 10 की तुलना में ₹10,000 ज्यादा है। वहीं, Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।
गूगल के Pixel 11 Pro XL की कीमत इस साल लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये से शुरू हो सकती है, जो पिछले साल के Pixel 10 Pro XL की तुलना में फिर से ₹10,000 ज्यादा है। फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold की कीमत इस साल 1 लाख 87 हजार रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि इसके पिछले मॉडल की कीमत ₹1,72,999 थी।
Google Pixel 11 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Pixel 11 सीरीज में इस बार गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप देखने को मिल सकता है। साथ ही सीरीज के सभी मॉडल्स में 12GB या 16GB तक RAM और 256GB से शुरू होने वाले स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। Pixel 11 Pro XL और Pro Fold में 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।
Google Pixel 11 के संभावित स्पेक्स
सीरीज के स्टैंडर्ड Pixel 11 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000-निट पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही फोन में 30W चार्जिंग और Qi2 सपोर्ट के साथ 4,985mAh की बैटरी मिल सकती है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है।
Google Pixel 11 Pro के संभावित स्पेक्स
दूसरी तरफ Pixel 11 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED पैनल मिल सकता है। साथ ही इसमें भी 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600-निट ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में 4,850mAh की बैटरी, 30W चार्जिंग और ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP 5x टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। डिवाइस में 120x Pro जूम सपोर्ट मिल सकता है।
Google Pixel 11 Pro XL के संभावित स्पेक्स
सीरीज के Pixel 11 Pro XL में बड़ा 6.8-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 3,600-निट ब्राइटनेस, 5,115mAh की बैटरी और फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसका कैमरा हार्डवेयर प्रो मॉडल जैसा ही हो सकता है।
Google Pixel 11 Pro Fold के संभावित स्पेक्स
Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का 120Hz इनर डिस्प्ले मिल सकता है जिसके साथ 6.4-इंच का 120Hz कवर स्क्रीन मिल सकता है। फोन में 4,806mAh की बैटरी, 30W चार्जिंग, Qi2 और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP प्राइमरी, 10.5MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च डिटेल्स
Google Pixel 11 सीरीज आज लॉन्च होगी। यह इवेंट 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे EST पर लॉन्च होगा, जिसका मतलब है कि भारत में इसका लॉन्च 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे IST पर होगा। इवेंट के दौरान कंपनी इसकी इसकी कीमत, भारत में उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स के बारे में जानकारी दे सकती है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :