Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'लिपस्टिक नहीं लगानी,' Ramayan की 'सीता' को रामानंद सागर ने दी थी चेतावनी, हेमा मालिनी थीं वजह

'लिपस्टिक नहीं लगानी,' Ramayan की 'सीता' को रामानंद सागर ने दी थी चेतावनी, हेमा मालिनी थीं वजह


रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को मेकर्स ने लिपस्टिक लगाने से मना किया था।








रामायण शो की सीता (फोटो क्रेडिट- एक्स)


रामायण शो में सीता बनीं दीपिका चिखलिया


लिपस्टिक लगाने से किया गया था मना


हेमा मालिनी ने दी थी मेकर्स को सलाह


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल शो के बारे में बात की जाए तो उसमें रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) का नाम जरूर शामिल होगा। आने वाले समय में 4000 करोड़ के मोटे बजट वाली रामायण फिल्म बेशक आ रही है, लेकिन आज भी दूरदर्शन की रामायण का कोई भी मुकाबला नहीं है।


इसकी सबसे बड़ी वजह मेकर्स द्वारा रामायण के पात्रों को वास्तविकता में ढालना था। इस मामले को लेकर रामायण शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने किया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा-


इस वजह से कल्ट बनी रामायण की कास्ट

1987 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर रामायण धारावाहिक को पहली बार प्रसारित किया गया था। इसकी कास्ट आज भी कल्ट मानी जाती है। भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल, माता सीता के रोल में दीपिका चिखलिया और रावण की भूमिका अरविंद त्रिवेदी जैसे कई कलाकार नजर आए।



शो की इस परफेक्ट कास्ट के पीछे की वजह का खुलासा दीपिका ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में किया था और बताया था- रामायण की कास्ट को लेकर रामानंद सागर काफी सीरियस थे। उन्होंने हर एक किरदार को बारीकी से समझा और उसके लिए कलाकार का चुनाव किया। स्क्रीन प्रजेंस के लिए सागर साहब ने सभी के कैरेक्टर के हिसाब से मेकअप और गेटअप की सलाह दी थी।




चूंकि माता सीता वाला मेरा किरदार शो के अधिकतर एपिसोड में संघर्ष की स्थिति में दिखाया गया था तो उन्होंने मुझे लिपस्टिक और नेल पेंट लगाने से साफ मना किया था, ताकि किरदार की वास्तविकता बनी रही। हालांकि, उन्हें इस बात की सलाह अभिनेत्री हेमा मालिनी की तरफ से दी गई थी।


इस तरह से रामायण में सीता बनने के लिए दीपिका चिखलिया को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
संघर्ष से मिला रोल

दीपिका चिखलिया ने एक बार इस बात का भी खुलासा किया था कि 25 लड़कियों के ऑडिशन के बाद उन्हें डायरेक्टर रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने का मौके मिला था। इसके लिए उन्हें 4-5 बार स्क्रीन टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]