विलायत में मोटा पैसा छाप रही है Emraan Hashmi की पहली हीरोइन, 23 सालों बाद बदल गया है पूरा हुलिया
विलायत में मोटा पैसा छाप रही है Emraan Hashmi की पहली हीरोइन, 23 सालों बाद बदल गया है पूरा हुलिया
23 साल पहले अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म फुटपाथ में नजर आने वाली एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से बदल गया है।

कौन है ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HIGHLIGHTS
फुटपाथ में नजर आई थी ये एक्ट्रेस
इमरान हाशमी की पहली लीड हीरोइन
23 सालों बाद इतना बदल गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद रहे हैं, जो अपने दौर में तो काफी अधिक पॉपुलर हुए, लेकिन बदलते वक्त के साथ वह गुमनामी के साये में गुम होकर रह गए।
इस मामले में अभिनेता इमरान हाशमी की पहली फिल्म फुटपाथ में नजर आने वालीं अभिनेत्री अपर्णा तिलक का नाम भी शामिल होता है, जो एक वक्त पर शोबिज की दुनिया का बड़ा नाम हुआ करती थीं। एक्टिंग छोड़ने के बाद अपर्णा तिलक अब क्या करती हैं और कहां हैं। आइए इस मामले को लेकर विस्तार से जानते हैं-
कहां हैं फुटपाथ की अंग्रेजी वाली मैडम?
दरअसल अपर्णा तिलक ने फिल्म फुटपाथ में शालिनी का किरदार अदा किया था, जो एक टीचर होती है और अंग्रेजी पढ़ाती है। इमरान हाशमी का किरदार रघु उससे प्यार करने लगता है और इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म के इर्द-गिर्द घूमने लगती है।

फिल्म फुटपाथ के बाद अपर्णा तिलक को रातोंरात शोहरत मिली और अपनी बेबाक खूबसूरती से उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा। बात की जाए अपर्णा के मौजूदा हालातों की तरफ तो कुछ सालों पहले उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था और उसमें बताया था-
-1787202355986.webp)
मैंने 17 साल पहले ही एक्टिंग को छोड़ दिया था और अपने पति के साथ दुबई शिफ्ट हो गई। जहां मैं सैटल हो गई हैं और सबकुछ स्मूथ चल रहा है। एक टेरो कार्ड रीडर के तौर पर मुझे मेरा नया काम पसंद आ रहा है।

यानी अपर्णा तिलक एक्टिंग से नाता तोड़कर अब टेरो कार्ड रीडर के तौर पर एक्टिव हैं और दुबई में मोटा पैसा कमाती हैं। हालांकि, उन्होंने सिनेमा जगत में वापसी की उम्मीद भी जताई और कहा था कि अगर मौका मिलेगा तो वह एक्टिंग के फील्ड में वापसी करेंगी।
23 सालों में बदला पूरा लुक
समय के साथ अपर्णा तिलक का हुलिया भी पूरी तरह से बदल गया है। इसका अंदाजा आप फुटपाथ एक्ट्रेस के इन फोटोज को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 47 वर्षीय अभिनेत्री न सिर्फ बड़े पर्दे पर एक्टिव रहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया।
अपर्णा तिलक के टीवी शोज
फिल्मों के अलावा अपर्णा तिलक कई पॉपुलर टीवी शोज में भी नजर आई। जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
कोई आप सा
लेफ्ट राइट लेफ्ट
जीत
हेलो फ्रेंड्स
फैमिली नंबर वन
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :