Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'माता सीता' का रोल निभाकर ट्रोल हुईं 'कच्चा बादाम गर्ल' Anjali Arora, नहीं पड़ा कोई असर; नया वीडियो किया शेयर

'माता सीता' का रोल निभाकर ट्रोल हुईं 'कच्चा बादाम गर्ल' Anjali Arora, नहीं पड़ा कोई असर; नया वीडियो किया शेयर

कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है। वह अपने सीता लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं।








मीता सीता के रोल के लिए ट्रोल हो रही हैं अंजलि अरोड़ा। फोटो क्रेडिट- एक्स


नई दिल्ली। कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' (Mahakavya Shri Ramayan Katha- Shri Ram Ki) में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं।


हाल ही में, अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' का टीजर जारी किया जिसे देखते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।
सीता का रोल निभाने पर हुईं ट्रोल

लॉक-अप में नजर आ चुकीं अंजलि अरोड़ा को माता सीता के लुक में देख सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। किसी ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने फिल्म के टीजर की तुलना प्रभास स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) से की। सबसे ज्यादा ट्रोलिंग अंजलि को झेलनी पड़ रही है। लोग उन्हें माता सीता के रोल में कास्ट करने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर की आलोचना कर रहे हैं।



मौज-मस्ती करती दिखीं अंजलि अरोड़ा

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस विदेश में खूबसूरत वादियों को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, लॉक अप (Lock Upp) फेम अंजलि ने स्कॉटलैंड वेकेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एडिनबर्ग समेत खूबसूरत लोकेशंस पर घूम रही हैं और खूबसूरत पल का आनंद ले रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, "कुछ जगहें ऐसी यादें छोड़ जाती हैं जो हमेशा आपके दिल में बसी रहती हैं।"

अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ उनका वेस्टर्न लुक देखकर कह रहे हैं कि उन्हें थोड़ा रुक जाना चाहिए क्योंकि वह सीता का रोल निभा रही हैं।
कब रिलीज होगी अंजलि अरोड़ा की रामायण?

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म में देव शर्मा राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं शील शर्मा लक्ष्मण बने हैं। फिल्म में रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]