Pixel 11 या iPhone 17, किसमें ज्यादा दम? कीमत से कैमरा तक फुल कंपैरिजन
Pixel 11 या iPhone 17, किसमें ज्यादा दम? कीमत से कैमरा तक फुल कंपैरिजन
Google Pixel 11 और iPhone 17 के बीच कीमत, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा को लेकर कड़ा मुकाबला है। Pixel 11 कैमरा, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स में आगे है, जबकि iPhone 17 बेहतर परफॉर्मेंस, वीडियो और हल्के डिजाइन के साथ मजबूत विकल्प है।
Pixel 11 या iPhone 17, किसमें ज्यादा दम? कीमत से कैमरा तक फुल कंपैरिजन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने हाल ही में अपनी नई Pixel 11 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की है। सीरीज में न सिर्फ Pixel 11 बल्कि Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को भी लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड Pixel 11 का सीधा मुकाबला एप्पल के iPhone 17 से है। दोनों डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस में काफी फर्क देखने को मिल सकता है। चलिए पहले इनकी कीमत का कंपैरिजन कर लेते हैं...
कीमत में कौन आगे?
Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 है, जिसमें फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹1,04,999 है। वहीं iPhone 17 का 256GB मॉडल ₹82,900 और 512GB वेरिएंट ₹1,02,900 में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि शुरुआती कीमत के मामले में iPhone 17 इस वक्त सस्ता ऑप्शन है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिस्प्ले और डिजाइन में कौन बेहतर?
दोनों डिवाइस में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले और 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिल रहा है। Pixel 11 में Actua OLED पैनल मिल रहा है, जिसकी रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।
दूसरी तरफ iPhone 17 में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, ProMotion और Always-On Display मिल रहा है। इसका Ceramic Shield 2 पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा स्क्रैच प्रोटेक्शन ऑफर करता है। डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 ज्यादा पतला और हल्का है, जबकि Pixel 11 का वजन थोड़ा ज्यादा 197 ग्राम है।
परफॉर्मेंस और बैटरी किसकी अच्छी?
नए वाले Pixel 11 में गूगल का लेटेस्ट Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 4,985mAh बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वहीं, iPhone 17 में एप्पल का A19 चिप है। इसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मिल रहा है। Apple के मुताबिक, ये बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी ऑफर करता है। रॉ परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 दमदार लग रहा है, जबकि Pixel 11 बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
कैमरा में किसका पलड़ा भारी?
कैमरा की बात करें तो Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिल रह है। टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 10.5MP कैमरा है।
दूसरी तरफ iPhone 17 में 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रावाइड के साथ डुअल कैमरा है। फोन में 18MP फ्रंट कैमरा और Centre Stage फीचर भी मिल रहा है। फोटोग्राफी में Pixel 11 ज्यादा वर्सेटाइल लग रहा है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग में iPhone 17 बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है।
कौन-सा फोन खरीदें?
ओवरऑल कहें तो अगर आपकी प्रायोरिटी फोटोग्राफी, AI फीचर्स, बड़ी बैटरी और ज्यादा कैमरा फ्लेक्सिबिलिटी है, तो Pixel 11 अच्छा ऑप्शन है। जबकि बेहतर रॉ परफॉर्मेंस, हल्का डिजाइन, पावर एफिशिएंसी और वीडियो के लिए iPhone 17 ज्यादा बेहतर है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :