आधार से LPG e-KYC कैसे करें? आज नहीं कराया तो बढ़ सकता है गैस का खर्च

घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है ताकि सब्सिडी सही लाभार्थी तक पहुंचे और धोखाधड़ी रुके। ग्राहक इसे मोबाइल ऐप, गैस वितरक या डिलीवरी के दौरान पूरा कर सकते हैं, हालांकि e-KYC न होने पर कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके घर में Indane, Bharat Gas या HP Gas का घरेलू LPG कनेक्शन है, तो Aadhaar बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC को लेकर जरूरी अपडेट है। दरअसल, सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के प्रोसेस को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कनेक्शन बंद होने जैसी बातें भी की जा रही हैं, जबकि सरकारी जानकारी के मुताबिक e-KYC न होने पर तुरंत LPG कनेक्शन रद्द नहीं होगा।
वहीं, 16 अगस्त 2026 की डेडलाइन को लेकर कई जगह अलर्ट जारी किए गए हैं। जबकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ एरिया में ग्राहकों को 23 अगस्त तक का एक्स्ट्रा टाइम दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसलिए ग्राहक अपने गैस वितरक या संबंधित कंपनी के एप पर दिखाई जा रही चेतावनी को जरूर चेक कर लें।
क्यों जरूरी है e-KYC?
आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि LPG कनेक्शन सच में असली ग्राहक के नाम पर है और सरकारी सब्सिडी का लाभ सही शख्स तक पहुंच रहा है। इससे फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान करने और LPG की गलत तरीके से सप्लाई को रोकने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
खास तौर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी है, क्योंकि सब्सिडी का लाभ पाने के लिए e-KYC की जरूरत होगी। PMUY की ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य है।

आधार से LPG e-KYC कैसे करें?
इस काम के लिए ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस LPG प्रोवाइडर का ऑफिशियल मोबाइल एप डाउनलोड करके आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से प्रोसेस को पूरा करना है। इसके लिए Aadhaar FaceRD एप भी फोन में इनस्टॉल करना जरूरी है। इतना ही नहीं PMUY की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी सेल्फ फेस-बेस्ड बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस बताया गया है।सबसे पहले अपने गैस कनेक्शन वाली कंपनी का एप ओपन करें।
e-KYC या Aadhaar Authentication का ऑप्शन सेलेट करें।
इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर Aadhaar FaceRD के जरिए फेस स्कैन पूरा करें।
स्कैन के दौरान चेहरे पर पर्याप्त रोशनी रखें और फोन को स्टेबल रखें।
ऑनलाइन नहीं हो तो ये ऑप्शन भी मौजूद
अगर मोबाइल से e-KYC नहीं हो पा रही है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए नजदीकी LPG distributor के यहां जाकर भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान उपलब्ध ऑफिशियल डिवाइस से भी ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। e-KYC पूरा करने के बाद एप में इसका स्टेटस जरूर चेक करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :