Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और पीछे भी मिलेगा अनोखा डिस्प्ले




6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और पीछे भी मिलेगा अनोखा डिस्प्ले

टेक्नो 18 अगस्त को भारत में अपना नया 5G फोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च करेगा, जिसमें 6,500 mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिलेगा।








6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और पीछे भी मिलेगा अनोखा डिस्प्ले



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो जल्द ही भारत में अपने POVA स्मार्टफोन लाइनअप के तहत एक और नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस डिवाइस को Tecno Pova 8 Pro 5G के नाम से भारतीय बाजार में पेश करेगी। ये नया डिवाइस 18 अगस्त को लॉन्च होगा और जून में पेश किए गए POVA 8 के बाद सीरीज में नया प्रीमियम मॉडल होगा। फोन का सबसे खास इसका डिजाइन है, जिसमें कंपनी ने रियर पैनल पर एक नया अनोखा डिस्प्ले भी दिया है।
पीछे मिलेगा Alive Matrix Display

इस नए वाले Tecno Pova 8 Pro 5G में Alive Matrix Display मिलेगा, जो फोन के पिछले हिस्से को एक एक्टिव विजुअल पैनल में बदल देगा। फोन में कस्टमाइज किए जा सकने वाले लाइटिंग पैटर्न और डायनेमिक नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। खास बात ये है कि फोन को टेबल पर उल्टा रखने के बाद भी पीछे से नोटिफिकेशन और विजुअल संकेत दिखाई दे सकते हैं।


Tecno Pova 8 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट कर सकती है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत तक हो सकता है।


परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर CPU और Arm Mali-G615 MC2 GPU मिल सकता है। डिवाइस को 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB से लेकर 512GB तक का ऑप्शन मिल सकता है।
Tecno Pova 8 Pro 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]