Netflix पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी 2026 की 'महाफ्लॉप', ओटीटी पर आते ही बदल गई किस्मत

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 2026 की एक फ्लॉप फिल्म स्ट्रीम की गई है और ओटीटी पर आते ही वह नंबर-1 भी बन गई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
नेटफ्लिक्स पर आई इस साल की फ्लॉप फिल्म
ट्रेंडिंग में छाई हुई है 2026 की ये मूवी
बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हर वीकेंड एक न एक नई पुरानी फिल्म और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। रक्षा बंधन के मौके पर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 2026 की सबसे फ्लॉप फिल्म को रिलीज किया गया है।
ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। थिएटर्स में जिस फिल्म को दर्शक नहीं मिले थे, उसे अब नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है और ये मूवी फिलहाल ओटीटी पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी फ्लॉप फिल्म
साल 2026 हिंदी सिनेमा की फिल्मों के लिए अब तक फिफ्टी-फिफ्टी रहा। धुरंधर 2 और आवारापन 2 जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल की है। वहीं बंटवारा 1947 और भारत भाग्य विधाता जैसी कई मूवीज तगड़ी हाइप होने के बावजूद फ्लॉप निकली। इस साल की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ऐल्फा का (Alpha) नाम भी शामिल होता है।

जी हां यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रहने वाली आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर ऐल्फा बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है। ओटीटी पर आते ही ऐल्फा की किस्मत चमक गई है और फिल्म ट्रेंडिंग में नंबर-1 के स्थान पर बनी हुई है।

जिसकी वजह से ऐल्फा की ओटीटी रिलीज चर्चा में आ गई है। 28 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर इस मूवी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है तब से ये ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है। इस मूवी में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, बॉब देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाओं का निभाया है।
ऐल्फा का कलेक्शन और बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐल्फा फिल्म का बजट 100 करोड़ से अधिक था। लेकिन कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर ये मूवी अपनी लागत निकालने में असफल रही थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा 58 करोड़ का कलेक्शन कर सकी थी और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 98 करोड़ रहा था।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :