Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

38 साल बाद आएगा Days of Thunder का सीक्वल, Tom Cruise ने किया एलान; ऐनी हैथवे संग जमेगी जोड़ी

38 साल बाद आएगा Days of Thunder का सीक्वल, Tom Cruise ने किया एलान; ऐनी हैथवे संग जमेगी जोड़ी

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी बहुचर्चित फिल्म डेज ऑफ थंडर के सीक्वल का एलान कर दिया है।








टॉम क्रूज की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)



टॉम क्रूज की अगली फिल्म डेज ऑफ थंडर 2


ऐनी हैथवे संग नजर आएंगे टॉम क्रूज


इस दिन रिलीज होगी डेज ऑफ थंडर 2



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉप गन और मिशन इम्पॉसिबल जैसी कई सफल फिल्म फ्रेंचाइजी से फैंस के दिलों में राज करने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में टॉम का नाम उनकी आने वाले फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें टॉम की लोकप्रिय फिल्म डेज ऑफ थंडर (Days of Thunder 2) के सीक्वल का नाम भी शामिल हो गया है।


38 साल पहले आई डेज ऑफ थंडर के आधिकारिक सीक्वल का एलान खुद टॉम क्रूज की तरफ से सोशल मीडिया पर किया गया है। इस मूवी में उनके साथ हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार ऐनी हैथवे भी नजर आएंगी।
टॉम क्रूज डेज ऑफ थंडर का हुआ एलान

पुरानी फिल्मों के सीक्वल का चलन हॉलीवुड सिनेमा में लंबे समय से चला आ रहा है। टॉम क्रूज की मूवीज का नाम इस मामले काफी आगे रहता है। टॉप गन के बाद एक बार फिर से टॉम अपनी 90 के दशक की कल्ट स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म डेज ऑफ थंडर के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं।


एक्टर टॉम क्रूज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर 29 अगस्त को 'डेज ऑफ थंडर' के सीक्वल का एलान किया है। उन्होंने बताया कि 1990 की रेसिंग ड्रामा फिल्म के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) भी उनके साथ नजर आएंगी। ओरिजिनल फिल्म के 38 साल बाद आने वाला यह सीक्वल 2028 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।


इस तरह से डेज ऑफ थंडर के पार्ट-2 पर खुद टॉम ने आधिकारिक मुहर लगाई है। इस घोषणा के बाद सिनेप्रेमियों की उत्सुकता बढ़ गई है और वे टॉम क्रूज को कार रेसर 'कोल ट्रिकल' की भूमिका में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
टॉप गन 3 भी लिस्ट में

बात की जाए टॉम क्रूज की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उसमें डेज ऑफ थंडर 2 के अलावा बहुचर्चित फ्रेंचाइजी टॉप गन 3 (Top Gun 3) का नाम भी शामिल होता है। टॉम द्वारा टॉप गन के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है। खबर ये भी कि फिल्म की शूटिंग भी मेकर्स द्वारा शुरू की जा चुकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]