Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पीएम Narendra Modi को आई अभिनेता उत्तम कुमार की याद, 'मन की बात' में सिनेमा के दिग्गज को दी श्रद्धांजलि

पीएम Narendra Modi को आई अभिनेता उत्तम कुमार की याद, 'मन की बात' में सिनेमा के दिग्गज को दी श्रद्धांजलि

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लेटेस्ट एपिसोड में वेटरन एक्टर उत्तम कुमार को याद किया है।








उत्तम कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HIGHLIGHTS

सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे उत्तम कुमार


मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र


उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी को लेकर बोले पीएम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 3 दशकों तक सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता उत्तम कुमार को भला कौन भूल सकता है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले उत्तम कुमार बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन शानदार करियर के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।



देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन बात कार्यक्रम के 137वें एपिसोड के दौरान उत्तम कुमार को याद किया है और सिनेमा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने वेटरन बंगाली एक्टर को लेकर क्या कहा है-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आई उत्तम कुमार की याद

लंबे समय से देश के प्राइम मिनिस्टर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से अपने मन और दिल की बात कहते रहते हैं। आकाशवाणी पर आने वाले इस खास प्रोग्राम के लेटेस्ट एपिसोड में पीएम मोदी ने फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है-







मेरे सभी प्यारे देशवासियों कुछ ही समय बाद यानी 3 सितंबर को सिनेमा जगत के महानायक उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी। उत्तम कुमार सिनेमा के दिग्गज वर्सेटाइल एक्टर में से एक रहे थे, जो अपने दमदार अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों में रच-बस गए। सिनेप्रेमियों का मानना है कि सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फिल्म नायक- द हीरो की कहानी को उत्तम कुमार को जहन में रखकर लिखा गया था।


सत्यजीत रे ने उनको लेकर जिक्र भी किया था कि वह किरदार को गहराई और भावुकता के साथ निभाना जानते थे और ये उनके व्यक्तित्व की खासियत भी थी। कैरेक्टर को हमेशा-हमेशा के लिए अमर करने के लिए वह बहुत मेनहत करते थे, ताकि किरदार जीवंत लगे। उनके जीवन से हम सबको को काफी प्रेरणा मिलती है।

इस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिनेता उत्तम कुमार को उनकी 100वीं जयंती से पहले याद किया है और एक खास श्रद्धांजलि भी दी है।
उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

3 सितंबर 1926 को उत्तम कुमार को जन्म हुआ था। 1948 में आई फिल्म दृष्टिदान से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले उत्तम कुमार ने करीब 3 दशकों से ज्यादा समय तक सिनेमा पर राज किया था। इस दौरान उन्होंने हिंदी और बंगाली सहित कई भाषाओं की लगभग 200 से ज्यादा मूवीज में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]