Motorola का 24GB तक RAM वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी भी
Motorola का 24GB तक RAM वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी भी
मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसमें 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट है। ...और पढ़ें
-1786695438926_v.webp)
Moto G Max स्मार्टफोन Snapdragon 6s Gen 4 चिप के साथ भारत में लॉन्च हुआ।
HIGHLIGHTS
मोटोरोला ने Moto G Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया।
इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट और Android 16 है।
फोन 20 अगस्त से 27,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपनी जी-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G Max को लॉन्च कर दिया है। यह ‘Max' ब्रांडिंग के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने Motorola Edge 70 Max को लॉन्च किया था। इस फोन में 6.72-इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन को Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 4 चिप और Android 16 के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Moto G Max की कीमत और उपलब्धता
Moto G Max स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga, और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आएगा।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस फोन पर एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने पर कंपनी 1,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी दे रही है। इस फोन की सेल 20 अगस्त से शुरू होगी।
Moto G Max की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G Max स्मार्टफोन को 6.72-इंच के (1,080 x 2,400 पिक्सल) फुल-HD+ LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक की है। इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।
मोटोरोला के इस फोन को क्वालकॉम के 4nm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसे 6GB की LPDDR5x RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Motorola ने इस फोन को RAM Boost फीचर के साथ पेश किया है, जिससे रैम को 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी और 30w की फास्ट चार्जिंग दी है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 लेंस है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी Hello UI पर रन करेगा, जिसे दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटोरोला का यह फोन डुअल-SIM 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन में USB Type-C पोर्ट मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :