Guru Randhawa के नए गाने पर मचा बवाल, 'ऑफिस गर्ल्स' के डांस पर ट्रोलिंग; सिंगर का आया रिएक्शन

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का एक और गाना इस वक्त चर्चा में आ गया है। इस गाने के वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। ...और पढ़ें

गुरु रंधावा के गाने पर फिर मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) एक बार फिर अपने गाने के लिए चर्चा में आ गए हैं। 'सिर्रा' और 'अजुल' के बाद गुरु रंधावा के नए गाने 'फाइन शिट' (Fine Shyt) पर बवाल मच गया है। गाने के वीडियो और लिरिक्स को इंटरनेट पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।
गुरु रंधावा ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना नया गाना 'फाइन शिट' (Fine Shyt) रिलीज किया। यह गाना 'ऑफिस थीम' पर बेस्ड था। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने को 13 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस गाने को ट्रोलिंग भी मिल रही है। अब गुरु रंधावा ने भी रिएक्शन दिया है।
ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा का रिएक्शन
गुरु रंधावा ने लगातार सोशल मीडिया पर मिल रही ट्रोलिंग को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "SISU माइंडसेट और मूव्स और उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाएं। ये वाली काम नहीं आई। मैं अपने रास्ते पर हूं। एक बनाम सब। पगानी की तरह रेयर (खास)। 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और बाकी के साल भी मेरे ही होंगे। बेहतरीन चीज।"
क्यों गुरु रंधावा के गाने पर मचा है बवाल?
एक हफ्ते पहले गुरु रंधावा ने अपना नया गाना जारी किया जिसने आते ही सभी का ध्यान खींचा। इसकी वजह वीडियो में दिखाए गए ऑफिस महिला कर्मचारियों का बर्ताव, अजीब डांस और गाने की लिरिक्स। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि महिलाओं को इस तरह ऑफिस में दिखाया जाना सही नहीं है। प्रेजेंटेशन बहुत खराब है।
मालूम हो कि गुरु रंधावा ने इस गाने को गुरजीत गिल के साथ लिखा है और इसकी धुन भी तैयार की है। वहीं, उन्होंने यश्वी देसाई के साथ इसे गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :