Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro Max की जल्द होगी लॉन्चिंग, डिस्प्ले, बैटरी और स्पेसिफिकेशन्स में क्या होगा खास?

iPhone 18 Pro Max की जल्द होगी लॉन्चिंग, डिस्प्ले, बैटरी और स्पेसिफिकेशन्स में क्या होगा खास?

गूगल पिक्सल 11 के लॉन्च के बाद अब सभी को एपल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो सीरीज का इंतजार है। ...और पढ़ें










iPhone 18 Pro की संभावित लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत


HIGHLIGHTS

एपल आईफोन 18 प्रो सितंबर में हो सकता है लॉन्च।


A20 प्रो चिपसेट और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद।


आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 11 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। अब सबकी निगाहें सितंबर में लॉन्च होने वाले एपल के अपकमिंग मॉडल्स पर हैं। एपल हर साल सितंबर माह में अपने आईफोन के नए मॉडल लॉन्च करता है। एपल ने फिलहाल अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में इसके संभावित लॉन्च डेट, फीचर्स और दूसरी कई जानकारी सामने आ चुकी है।
iPhone 18 Pro संभावित लॉन्च डेट

Apple आमतौर पर हर साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में नए आईफोन मॉडल लॉन्च करता है। कंपनी के पुराने लॉन्च कैलेंडर को देखें तो इस बार कंपनी 9 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित कर सकता है। हालांकि, अब तक कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

iPhone 18 Pro संभावित फीचर्स

अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि इनका डिजाइन iPhone 17 सीरीज की तरह ही होगा। इस बार कंपनी ने कलर ऑप्शन के साथ iPhone 18 Pro लाइनप को लॉन्च कर सकती हैं। नए कलर में Dark Cherry finish, Light Blue, Dark Gray और Silver शामिल हैं।
एपल की प्लैगशिप लाइनअप के बारे में बताया जा रहा है कि ये A20 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं। यह TSMC का 2nm प्रोसेसर हो सकता है। नए चिप के बारे में बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर 15 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत बेहतर इफिशिएंसी ऑफर करेगा।


Apple के बारे में यह भी सामने या है कि यह टीएसएमसी का यह चिप Wafer-Level Multi-Chip Module पैकेजिंग के साथ आएगा, जिसमें रैम डायरेक्टली इंटीग्रेट रहेगी। उम्मीद है कि इससे आईफोन के एआई एपल इंटेलिजेंस फीचर्स की परफॉर्मेंस इंप्रूव होगी। iPhone 18 Pro Max के बैटरी के बारे में कहा जा रहा है कि यूएस वर्जन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।


फोटोग्राफी की बात करें तो कंपनी इस बार कैमरा सेटअप में बदलाव नहीं करेगी। iPhone 18 Pro सीरीज में वेरिएबल अपर्चर फीचर मिल सकता है। यूजर्स सेंसर तक पहुंचने वाली लाइट को मैन्युअली कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एपल के अपकमिंग आईफोन के प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा के लो-लाइट फोटोग्राफी को इंप्रूव किया गया है।
संभावित कीमत

रिसर्च फर्म IDC ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Apple इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों में $200 (करीब 20000 रुपये) तक की बढ़ोत्तरी कर सकता है। एपल ने हाल में मैमोरी चिप के दाम में बढ़ने का हवाला देते हुए अपने आईपैड, मैकबुक की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]