ठंडे बस्ते में नहीं गई Meena Kumari की बायोपिक, परिणीति चोपड़ा की वजह से फिल्म में फंसा पेंच?
ठंडे बस्ते में नहीं गई Meena Kumari की बायोपिक, परिणीति चोपड़ा की वजह से फिल्म में फंसा पेंच?
मीना कुमार की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म कमाल और मीना पर हाल ही में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

मीना कुमारी की बायोपिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
2 साल पहले हुआ था फिल्म का एलान
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा फिल्म के निर्माता
कमाल और मीना है मूवी का टाइटल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी पर बनने वाली फिल्म ‘कमाल और मीना’ की घोषणा 2024 में हुई थी, लेकिन करीब दो साल बाद भी फिल्म शुरू नहीं हो सकी है। इसके निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा हैं, हाल ही में सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा बताया है, जिसने इस बात की तरफ इशारा मिलता है कि उनकी आने वाली फिल्म कमाल और मीना ठंडे बस्ते में नहीं गई है।
इस सीरीज पर सिद्धार्थ का फोकस
हाल ही में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि मीना कुमारी की बायोपिक से पहले वह परिणीत चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज शक पर फोकस कर रहे हैं। अमर सिंह चमकीला और साइना फिल्मों की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह सिद्धार्थ के प्रोडक्शन में बन रही वेब सीरीज तलाश: अ मदर्स सर्च से डिजिटल प्लेटफार्म पर पदार्पण करेंगी।

हालांकि, अब इस शो के नाम में बदलाव किया जाना है। सिद्धार्थ बताते हैं- ‘अब इस शो का नाम बदलकर शक रखने का निर्णय लिया गया है। इस शो को एक महीने में नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित करने की योजना है। रेंजिल के निर्देशन में बन रहे शो के लिए परिणीति को मनाना बहुत आसान रहा।
मालूम हो कि इस सीरीज की कहानी 8 एपिसोड में सिमटी रहेगी और एक्ट्रेस 210 पेज की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद इसके लिए हामी भरी है। इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इस वजह से अटकी मीना कुमारी की बायोपिक
सिद्धार्थ के मुताबिक उन्हें अब तक कहानी के अनुरूप बड़े कलाकार और निर्माता नहीं मिले हैं। फिल्म दोनों के करीब 20 साल के रिश्ते और उसमें आए उतार-चढ़ाव को पर्दे पर दिखाएगी।
1950 से 1970 के दौर पर आधारित इस पीरियड फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपये से अधिक है। सिद्धार्थ का कहना है- इतने बड़े बजट की फिल्म के लिए ऐसे कलाकार जरूरी हैं, जो निवेश की भरपाई करा सकें। इसी वजह से कास्टिंग और निर्माण को लेकर उनकी तलाश अब भी जारी है और फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
Post A Comment
No comments :