Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

17 साल पुराने सीरियल के गाने के बिना अधूरी है राजस्थान की शादियां, दूल्हा-दुल्हन के जज्बातों को करता है बयां

17 साल पुराने सीरियल के गाने के बिना अधूरी है राजस्थान की शादियां, दूल्हा-दुल्हन के जज्बातों को करता है बयां

बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक गानों के बारे में तो हमने काफी सुना है, लेकिन आज हम आपको टीवी सीरियल के उस गीत के बारे में बता रहे हैं, जो 17 सालों से शादियों की आन-बान और शान बना हुआ है








17 सालों से शादियों की जान है ये गीत/ फोटो- Instagram




पिछले 17 सालों से शादियों की शान बना है ये गाना


राजस्थान- जयपुर की शादियों की है शान


टीवी सीरियल का ये गाना है कपल का फेवरेट



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल के न सिर्फ किरदार मशहूर होते हैं, बल्कि कई शोज तो ऐसे हैं, जिनके गाने ऑडियंस के दिल में बसे हुए हैं। पिछले 17 सालों से टीवी पर राज कर रहे एक ऐसे ही शो के बारे में हम आपको बता रहे हैं। शो का टाइटल ट्रैक तो मशहूर है ही, लेकिन इसी के साथ सीरियल में एक ऐसा गाना भी फिल्माया गया, जो आज तक शादियों की आन-बान और शान बना हुआ है।


17 सालों से दूल्हा-दुल्हन का है फेवरेट गाना

शादी का सीजन आने वाला है, ऐसे में कई गाने ऐसे होंगे, जो दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को डेडिकेट करने के लिए ढूंढ रहे होंगे। तो चलिए हम आपको टीवी शो का एक ऐसा गाना बता रहे हैं, जो 17 साल से शादियों में बज रहा है। गाने के लिरिक्स हैं 'दिल से बंधी एक डोर, जो दूर तक जाती है।' यह गाना राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का था, जिसे पमेला जैन और कविता राम ने गाया था और नवीन मनीष ने इसका संगीत दिया था।




शादियों में खूब बजता है हिना खान का ये गाना

दरअसल, जब हिना खान बिग बॉस सीजन 11 में आई थीं, तो उस दौरान ही अचानक बजा था। ये गाना सुनकर हिना काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने साथ में बैठे हुए एक कंटेस्टेंट को बताया कि ये गाना उनके शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का है, जो शादियों में बजता है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके शो का ये गाना जयपुर और राजस्थान की शादियों में बजता है। बिग बॉस 11 में अपने को-कंटेस्टेंट को कल्ट शो के बारे में बताते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो गईं।




कब शुरू हुआ था ये रिश्ता क्या कहलाता है?

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। राजन शाही के प्रोडक्शन में बना ये शो साल 2009 में शुरू हुआ था। जिसमें हिना खान ने अक्षरा बनकर एंट्री ली थी। लगभग 8 सालों तक काम करने के बाद हिना खान ने साल 2016 में इस शो को अलविदा कह दिया था। इस शो ने हिना खान के अलावा शिवांगी जोशी को भी घर-घर में पहचान दिलाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]