Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया इस बल्लेबाज को बाहर, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी




बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया इस बल्लेबाज को बाहर, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी




बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव किया है। सेलेक्टर्स ने तीन साल बाद एक खिलाड़ी को वापस बुलाया है।








ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया बदलाव



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया था। ये हार ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में मिली थी। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव किया है और दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान करते हुए तीन साल बाद एक खिलाड़ी को दोबारा मौका दिया।


पहले टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करने वाले जैक वेदरार्ल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पहले मैच में क्रमशः 23 और 0 रन बनाए थे। उनकी जगह दूसरे सलामी बल्लेबाज को मौका दिया है जिसका नाम है मैट रेनशॉ। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त के बीच मैके में खेला जाना है।


तीन साल बाद मिला मौका

रेनशॉ ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन वह शेफील्ड शील्ड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओपनर थे। उन्होंने 10 पारियों में कुल तीन शतक जमाए थे और उनका औसत 50 रनों का रहा था। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी अच्छा अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट तीन साल पहले भारत में नई दिल्ली में भारत के ही खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की थी।


इंग्लिस से मिल रही है टक्कर

रेनशॉ का प्लेइंग-11 में खेलना तय माना जा रहा है, लेकिन एक दावेदार जोश इंग्लिस भी हैं। वह 13 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह आमतौर पर मध्य क्रम में खेलते हैं, लेकिन वह सीमित ओवरों में ओपनिंग करते हैं तो हो सकता है कि टीम उन्हें बतौर ओपनर मौका दे। सेलेक्टर्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में टॉप-3 के खिलाड़ी के तौर पर चुना है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]