IPL की 'नेशनल क्रश' Kavya Maran बनेंगी दुल्हन? संगीतकार अनिरुद्ध संग ग्रीस में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें सामने आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में हमने इस साल कई लैविश वेडिंग देखीं। अब एक और सेलेब के घर शहनाई बजने की खबर आ रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी खबर है कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ (CEO) काव्या मारन (Kavya Maran) शादी करने वाले हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे अनिरुद्ध और काव्या
दोनों ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जमकर तैयारी करने में जुटे हैं। 'लेट्स सिनेमा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों 10 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। अगर ये खबरें सच हैं, तो यह शादी साल के सबसे बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स में से एक हो सकती है। हालांकि, न तो अनिरुद्ध और न ही काव्या ने अपनी शादी की पुष्टि की है।
कई सेलेब्स के शामिल होने की खबर
इस शादी में भारतीय सिनेमा, बिजनेस और स्पोर्ट्स की दुनिया से कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की खबर है। मेहमानों की लिस्ट में रजनीकांत, शाह रुख खान, तृषा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय जैसे सुपरस्टार्स के नाम हैं।
-1787129992261.webp)
हाल ही में ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब अनुभवी एक्टर YG महेंद्रन (अनिरुद्ध के अंकल) ने बताया कि म्यूजिक कंपोजर जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने होने वाली दुल्हन का नाम नहीं बताया, लेकिन उनकी बातों से फैंस ने अनिरुद्ध का नाम काव्या के साथ जोड़ना शुरू कर दिया।
पहले भी उड़ी थी ऐसी अफवाह
YG महेंद्रन ने एक महीने पहले केपीटीवी (KPTV) पर कुट्टी पद्मिनी के साथ एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बारे में बात की थी। यह पहली बार नहीं है जब अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का नाम एक साथ जोड़ा गया है। 2025 में भी ऐसी ही बातें सामने आई थीं, जब एक रेडिट पोस्ट में कहा गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और शादी करने का प्लान बना रहे हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :