Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कौन है Awarapan 2 का विलेन 'जोरावर'? इमरान हाशमी भी खा गए खौफ; इस एक्ट्रेस का है छोटा भाई

कौन है Awarapan 2 का विलेन 'जोरावर'? इमरान हाशमी भी खा गए खौफ; इस एक्ट्रेस का है छोटा भाई

आवारापन 2 में विलेन जोरावर का किरदार हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा के छोटे भाई ने निभाया है।








आवारापन 2 विलेन एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


HIGHLIGHTS

आवारापन 2 में खलयनायक बना ये एक्टर


बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का है छोटा भाई


फिल्म में दमदार अभिनय से छोड़ी छाप



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 साल के बाद अभिनेता इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल यानी आवारापन 2 आया है और इसने फैंस का दिल जीत लिया है। कमर्शियल तौर पर आवारापन 2 (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर धांसू प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी और कास्ट की भी खूब चर्चा की जा रही है, जिसमें आवारापन 2 में विलेन जोरावार का किरदार निभाने वाले अभिनेता को लेकर भी सुर्खियां का बाजार काफी गर्म है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह कलाकार कौन सा है।
ये एक्टर बना आवारापन 2 का जोरावर

फिल्म आवारापन 2 ने जोरावर का किरदार मुख्य खलनायक रहा है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी मूवी की कहानी घूमती है। दरअसल फिल्म में ये रोल अभिनेता पूरन गब्बी (Puran Gabbi) ने निभाया है, जो बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं। पूरन के पिता का नाम गोवर्धन गब्बी है, जोकि एक मशहूर लेखक हैं।







पूरन न सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि कमाल की संगीतकार भी हैं। फिल्म आवारापन 2 में जिस तरह से उन्होंने जोरावर का नेगेटिव रोल प्ले किया है, उसको लेकर उनकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। बात की जाए पूरन गब्बी के एक्टिंग के बारे में तो वह शाह रुख खान की फिल्म जीरो में नजर आ चुके हैं।








हालांकि, उनका रोल काफी छोटा रहा था, ठीक इसी तरह का किरदार उन्होंने आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगलम ज्यादा सावधान में भी अदा किया था। मालूम हो कि एक्टिंग से पहले पूरन गब्बी ने कई प्रोडक्शन टीम में भी ऑफ कैमरा लंबे समय तक काम किया है।
इस सीरीज से मिली पहचान

बतौर अभिनेता पूरन गब्बी को असली पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज ब्लैक वारंट से मिली। इस सीरीज में उन्होंने रंगा का किरदार अदा किया और इस कैरेक्टर में अपने दमदार अभिनय की छाप पूरन ने बखूबी छोड़ी। अब आवारापन 2 में विलेन बनकर पूरन गब्बी ने महफिल लूटी ली है। इंस्टाग्राम पर फिलहाल पूरन गब्बी के 25K फॉलोअर्स मौजूद हैं और आवारापन 2 के बाद इस संख्या में तेजी से इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]